वॉर के बाद पहला दौरा: राष्ट्रपति पेजेशकियन अगले महीने आएंगे भारत, दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अगले महीने भारत आएंगे, वो राष्ट्र राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। ईरानी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। आपको बता दें 2026 में भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी करेगा। भारत ने 2026 की शुरुआत में ब्राजील से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी। भारत की अध्यक्षता में BRICS Summit लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण विषय के तहत आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े -वित्त मंत्री सीतारमण आज ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जयपुर में; वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के साथ वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर होगा मंथन
पेजेशकियन के भारत दौरे से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची जून के महीने में दिल्ली आए थे, वो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत आए थे। बैठक के बाद अराघची ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैश्विक शांति स्थापित करने में भारत की भूमिका के बारे में बताया। अराघची ने इस दौरान कहा था कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने में भारत "अधिक महत्वपूर्ण भूमिका" निभा सकता है। अराघची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी बातचीत की थी।
आपको बता दें अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में हुए ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन से इतर पेजेशकियन ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी। ब्रिक्स के पूर्ण सदस्यों की संख्या 11 है। 2024 में ईरान, मिस्र- इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बना था। इंडोनेशिया 2025 में शामिल हुआ।
Created On :   14 Aug 2026 4:15 PM IST











