80 वां स्वतंत्रता दिवस: दुनिया के कई नेताओं ने भारतवासियों को दीं शुभकामनाएं, भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज 15 अगस्त को भारत अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर कई वैश्विक नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, मजबूत साझेदारियों तथा क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में उसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका की तारीफ की।
यह भी पढ़े -लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल और खड़गे की गैरमौजूदगी पर केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई दीं। उन्होंने दोनों देशों के लगातार बढ़ रहे संबंधों को लेकर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।
भूटान के प्राइममिनिस्टर शेरिंग तोबगे ने भी फेसबुक पर बड़े भाई पीएम मोदी और भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कामना की कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और रिश्ता दिनों दिन मजबूत हो।
सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए भारत-सिंगापुर के मजबूत और भविष्य उन्मुख व्यापक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया।
यह भी पढ़े -स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत ने फहराया तिरंगा, युवाओं से कहा- आपके भविष्य की रक्षा मेरा व्यक्तिगत दायित्व
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 1947 में आजादी हासिल करने के बाद भारत की यात्रा मालदीव जैसे विकासशील देशों के लिए लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा रही है। सोलिह ने भारत और मालदीव के बीच मित्रता और सहयोग के करीबी संबंधों के लगातार मजबूत होने की उम्मीद जताई। मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) के अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने भारत की समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं और भारत को मालदीव का करीबी मित्र तथा विश्वसनीय साझेदार बताया।
Created On :   15 Aug 2026 2:03 PM IST











