US Iran Conflict: 'होर्मुज पर होगा अमेरिका का कब्जा', मिडिल ईस्ट से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

होर्मुज पर होगा अमेरिका का कब्जा, मिडिल ईस्ट से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी अपने तनाव के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज जल्द ही अमेरिका के कब्जे में होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब भी जारी है, इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ईरान को हराने के बाद भी अमेरिका इस जगह को अपना इलाका घोषित कर सकता है। होर्मुज बहुत ही अहम समुद्री रास्ता है, यहां से दुनिया के कई देशों के लिए तेल और गैस जाती है। इस वजह से ही किसी भी तरह की परेशानी होती है तो इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है। ट्रंप के बयान के बाद ईरान ने तुरंत ही इसका विरोध किया है और इरान ने साफ कहा है कि इस रास्ते पर उसका अधिकार बना रहेगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क की एक रैली में ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ जीत के बाद वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वहां अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। अमेरिका पहले से ही ईरानी बंदरगाहों पर दबाव बना रहा है और उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सेना की मंजूरी के बिना कोई जहाज आगे नहीं जा सकता है।

ईरान ने दिया जवाब

ईरान ने ट्रंप की बात को साफ तौर पर नकार दिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज ईरान के कंट्रोल में था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते को कब खोलना है और कब बंद करना है, इसका फैसला ईरान खुद करेगा।

तेल की सप्लाई पर असर

बता दें, होर्मुज दुनिया के सबसे जरूरी समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस दूसरे देशों तक पहुंचती है। अगर यहां जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक रुकी रही, तो तेल की सप्लाई कम हो सकती है। इससे दुनिया के कई देशों में तेल महंगा होने का डर बढ़ गया है।

Created On :   15 Aug 2026 2:30 PM IST

Tags

Next Story