Operation Sindoor का एक साल: फिर बनना शुरू हुआ हुआ जैश का हैडक्वार्टर, पाकिस्तान सरकार ने दी 25 करोड़ रु की मदद, ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था तबाह

फिर बनना शुरू हुआ हुआ जैश का हैडक्वार्टर, पाकिस्तान सरकार ने दी 25 करोड़ रु की मदद, ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था तबाह
पाकिस्तान सरकार की मदद से आतंकी संगछन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय को फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत तबाह कर दिया था।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार की मदद से आतंकी संगछन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय को फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत तबाह कर दिया था। संगठन का मुख्यालय बहावलपुर में स्थित है। जिसे 'मकरज सुभानल्लाह' के नाम से जाना जाता है। ऑपरेशन के दौरान इस पर 7 मई 2025 को भारतीय समय अनुसार 1 बजकर 07 मिनट 24 सेकंड पर पहली मिसाइल से निशाना बनाया गया था। इस दौरान परिसर के तीन गुंबद और मुख्य हाल को काफी नुकसान हुआ था।

25 करोड़ रुपए की सहायता राशि

भारत ने यह एयर स्ट्राइक एक साल पहले की थी। इसके बाद अक्टूबर, 2025 में पाकिस्तान सरकार ने 25 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी, ताकि इसे दोबारा से बनाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेडक्वार्ट्स के गुंबदों का रिपेयर काम 10 मार्च से शुरू कर दिया था। ध्वस्त हुए गुंबदों को ईंट और सरिया लगाकर ऊपर से प्लास्टर किया गया है। जिसे लकड़ी के ढांचे से सपोर्ट दिया गया है।

हॉल में कई बड़े गड्ढे

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मरकज सुभानल्लाह के मुख्य हॉल में काफी बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान टारगेट किया गया था, जिसके चलते कई बड़े गड्ढे हो गए थे। जिन्हें कंक्रीट (सीमेंट, रेत, गिट्टी आदि) की मदद से भर दिया गया है। यहां पर भारतीय वायुसेना ने कुल तीन मिसाइलें दागी थीं। जिस से जैश का एक मदरसा अल साबिर और एक रिहायशी मकान ढह गया था। इसी में आतंकी मसूद अजहर का परिवार रहता था, जो जैश की दहशतगर्दी का मास्टरमाइंड था।

इन आतंकियों को देखा गया?

जानकारी के मुताबिक, भारत की इस कार्रवाई के दौरान मसूद का बहनोई और भारत का वांटेड आतंकी यूसुफ अजहर, मसूद का बहनोई और मरकज सुभानल्लाह का प्रमुख हाफिज जमील अहमद, आतंकी रऊफ असगर का गोद लिया हुआ बेटा हुजैफा अजहर देखा गया था। हुजैफा की निगरानी में अफगानिस्तान में ऑपरेशंस को अंजाम दिया जाता था। हाफिज जमील का बेटा हमजा जमील जो जैश ए मोहम्मद का ट्रेंड आतंकी था, जिसकी एयर स्ट्राइक में जान चली गई थी।

Created On :   9 May 2026 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story