US-Iran Tension: 'अगर कोई उस जगह के पास भी जाएगा, तो हमें...' ट्रंप ने ईरान को संवर्धित यूरेनियम के मुद्दे पर दी धमकी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर तनाव बना हुआ है। इसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान को धमकी दे रहे हैं। एक बार फिर रविवार को ट्रंप ने ईरानी संवर्धित यूरेनियम को लेकर धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर तेहरान इसे बंद नहीं करता है तो उड़ा दिया जाएगा। यूरेनियम के भंडार पर सख्त नजर बनाए हुए हैं और कोई भी उस तक पहुंच सकता है।
स्पेस फोर्स व्यवस्था पर बनाए हुए हैं नजर- ट्रंप
शारिल अटकिसन से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है, "हम किसी समय उसे हासिल कर लेंगे। हमने उस जगह पर निगरानी रखी हुई है। मैंने स्पेस फोर्स नाम की एक व्यवस्था बनाई थी और वे उस पर नजर रख रहे हैं। अगर कोई उस जगह के पास भी जाएगा, तो हमें पता चल जाएगा और हम उन्हें उड़ा देंगे।" साथ ही कहा, "अमेरिकी स्पेस फोर्स इतनी उन्नत निगरानी क्षमता रखती है कि अगर कोई व्यक्ति वहां घुसता है, तो वे उसका नाम, पता और बैज नंबर तक बता सकते हैं।"
यह भी पढ़े -अमेरिका द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा जवाब, इन मुद्दों पर जल्द बन सकती है सहमति?
पूरी तरह से खत्म ईरान- ट्रंप
ट्रंप ने ईरान की सैन्य स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि तेहरान पूरी तरह से हार चुका है। अमेरिकी सेना ने उसकी वायुसेना और नौसेना को खत्म कर दिया है। इनके अलावा उनके एयरक्राफ्ट हथियार भी तबाह कर दिए गए हैं और नेतृत्व भी नहीं बचा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान बार-बार समझौता करता है और उसे तोड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह सैन्य रूप से हार चुका है। इसके साथ ही कहा कि अमेरिका मौजूदा हाल पर भी छोड़ देता है तो उसे फिर से खड़ा में 20 साल का समय लग जाएगा।
इस दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान में समाप्त हो गया है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी कार्रवाई पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, जिसे दो हफ्तों के भीतर कर सकते हैं।
Created On :   11 May 2026 12:20 AM IST












