Middle East Tension: ईरान कब देगा अमेरिका के प्रस्ताव का जवाब? ट्रंप ने किया साफ, क्या फिर शुरू होगा “प्रोजेक्ट फ्रीडम”?

ईरान कब देगा अमेरिका के प्रस्ताव का जवाब? ट्रंप ने किया साफ, क्या फिर शुरू होगा “प्रोजेक्ट फ्रीडम”?
ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जल्द ही अमेरिका के प्रस्ताव पर जवाब देगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जल्द ही अमेरिका के प्रस्ताव पर जवाब देगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका को आज रात तक ईरान की तरफ से एक पत्र मिल सकता है। हालांकि, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि क्या ईरान जानबूझकर बातचीत को धीमा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय में स्थिति साफ हो जाएगी। दूसरी ओर, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। अमेरिका पुराने “प्रोजेक्ट फ्रीडम” ऑपरेशन को फिर शुरू करने पर विचार कर रहा है ताकि जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके। वहीं, ईरान की तरफ से भी कड़ा बयान सामने आया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की तैयारी

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर “प्रोजेक्ट फ्रीडम” दोबारा शुरू कर सकता है। इस मिशन के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा और गाइडेंस दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत तरीके से यह ऑपरेशन चला सकता है।

बातचीत पर ट्रंप का बयान

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। उनका कहना है कि फिलहाल कुछ समय के लिए रुककर यह देखा जा रहा है कि क्या समझौता पूरी तरह तैयार होकर साइन किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही ईरान की मंशा साफ हो जाएगी।

ईरान की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया

ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अली खेजरियन (Ali Khezrian) ने अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी नौसेना ने दबाव बनाने की कोशिश की तो ईरान सैन्य जवाब दे सकता है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अमेरिकी जहाजों को ज्यादा सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी।

Created On :   9 May 2026 11:57 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story