वेस्टर्न एशिया तनाव: संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन से हमले, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन से हमले, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
आठ अप्रैल से लागू है अस्थायी संघर्षविराम, यूएस सेना ने यूएई पर हुए हमलों के कुछ घंटे पहले ही होर्मुज स्ट्रेट में नेवी के तीन जहाजों पर हुए ईरानी हमलों को रोक दिया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरानी सैन्य अड्डों पर जवाबी कार्रवाई की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात पर शुक्रवार को ड्रोन और मिसाइल से एक बार फिर हमले हुए, यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि यूएई वायु रक्षा प्रणाली ने हमलों को सफलतापूर्वक अवरोध कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि हमले में हालफिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफल एयर इंटरसेप्शन के बाद गिरे किसी भी मलबे या टुकड़ों के पास न जाएं, उनकी तस्वीरें न लें और ना ही उन्हें हाथ लगाएं। वहां से दूर रहे।

यूएस सेना ने यूएई पर हुए हमलों के कुछ घंटे पहले ही कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में नेवी के तीन जहाजों पर हुए ईरानी हमलों को रोक दिया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरानी सैन्य अड्डों पर जवाबी कार्रवाई की, जो हमले के लिए जिम्मेदार थे।

आपको बता दें अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल को अस्थायी तौर पर संघर्षविराम हुआ था, जो अभी तक बना हुआ है। हालांकि यूएस के तेहरान पर बीच बीच में हमले जारी है। बीते महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ईरान -अमेरिका के बीच आमने-सामने की बातचीत में कोई समझौता नहीं हुआ था। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर युद्ध की शुरुआत की थी।

अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसकी सेना ने बिना उकसावे के हुए ईरानी हमलों को रोका और आत्मरक्षा में जवाबी हमले किए। सेंटकॉम ने आगे कहा कि समुद्री व्यापारिक मार्ग में किसी भी जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही यूएस ने आगे यह भी कहा कि वह इलाके में और अधिक तनाव बढ़ाने के समर्थन में नहीं है, ना ही चाहते है। अमेरिकी बलों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने वाशिंगटन में मीडिया से कहा कि हिंसा के बावजूद संघर्षविराम अब भी जारी है।

Created On :   8 May 2026 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story