अंतरिक्ष की 'खूबसूरत तस्वीर': क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? सामने आई 'मॉलिक्यूलर क्लाउड' की अनोखी तस्वीर

क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? सामने आई मॉलिक्यूलर क्लाउड की अनोखी तस्वीर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछा है- क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? असल में ये बादल हमारे आम बादल नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में मौजूद विशाल मॉलिक्यूलर क्लाउड हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अंतरिक्ष में ऐसे कई रहस्य हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछा है- क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? असल में ये बादल हमारे आम बादल नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में मौजूद विशाल मॉलिक्यूलर क्लाउड हैं।

मॉलिक्यूलर क्लाउड गैस और धूल के बड़े-बड़े क्षेत्र होते हैं, जो हमारी मिल्की वे गैलेक्सी में फैले हुए हैं। इनमें गुरुत्वाकर्षण के कारण पदार्थ आपस में सिकुड़ता है और नए तारे जन्म लेते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का एसपीएचईआरईएक्स मिशन इन्हीं बादलों के अंदर मौजूद बर्फ का विस्तृत नक्शा तैयार कर रहा है।

नासा के अनुसार, इन बादलों में पानी, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड के साथ बर्फ भी पाई जाती है। यह बर्फ धूल के छोटे कणों की सतह पर जमती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड का ज्यादातर पानी इन्हीं बर्फीले भंडारों में बनता और जमा होता है। ये जीवन की उत्पत्ति की केमिस्ट्री के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

वहीं, तस्वीर में चमकीले नीले रंग में पानी की बर्फ दिखाई दे रही है। यह तस्वीर साइग्नस एक्स क्षेत्र की है, जो मिल्की वे गैलेक्सी में तारों के जन्म का सबसे सक्रिय और उथल-पुथल भरा इलाका है। यहां नारंगी और नीले रंग के महीन धागे जैसे निशान दिख रहे हैं।यह मिशन इंटरस्टेलर बर्फ के विभिन्न प्रकारों का केमिकल विश्लेषण कर रहा है। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि तारे कैसे बनते हैं और जीवन की शुरुआत के लिए जरूरी तत्व कहां से आते हैं।

मॉलिक्यूलर क्लाउड ब्रह्मांड की सबसे ठंडी जगहों में से एक हैं, जहां तापमान बेहद कम होता है। यहीं गैस के घने बादल सिकुड़कर तारों का रूप लेते हैं। नासा का यह मिशन इन बादलों की रासायनिक संरचना को बेहतर तरीके से समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे में यह खोज न सिर्फ तारों के जन्म की प्रक्रिया को समझने में मदद करेगी, बल्कि यह भी बताएगी कि पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी पानी और अन्य तत्व ब्रह्मांड में कैसे तैयार होते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story