Peace Agreement: अमेरिका-ईरान के बीच जल्द होगा शांति समझौता! ट्रंप ने किया साफ, ईरान मान गया परमाणु हथियार न रखने की शर्त?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब बातचीत पर सहमति बनती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता होने की संभावना काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में दोनों देशों के बीच अच्छी बातचीत हुई है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ किया कि ईरान से जवाब मिलने की कोई तय समय सीमा नहीं रखी गई है। इस बीच ईरान भी अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देश लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म करने के करीब पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़
परमाणु हथियार को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा। उनके मुताबिक, यह अमेरिका की सबसे बड़ी शर्त थी और ईरान ने इस पर सहमति जताई है। हालांकि, अभी तक ईरान की तरफ से इस बात की खुलकर पुष्टि नहीं की गई है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है और अमेरिका अपनी जरूरत की चीजें हासिल करना चाहता है।
यह भी पढ़े -'देश और दुनिया के स्कूलों में एक वोट की ताकत...' TVK उम्मीदवार के 1 वोट से चुनाव जीतने पर आनंद महिंद्रा ने दी सलाह
ईरान कर रहा अमेरिकी प्रस्ताव की जांच
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई (Esmail Baghaei) ने बताया कि अमेरिका के प्रस्ताव की जांच की जा रही है। ईरान जल्द ही पाकिस्तान के जरिए अपना जवाब देगा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष 14 बिंदुओं वाले एक ड्राफ्ट पर लगभग सहमत हैं। इसमें प्रतिबंध हटाने, परमाणु गतिविधियों पर सीमाएं तय करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है तो युद्ध खत्म हो सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका अपनी कार्रवाई और तेज कर सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि बमबारी पहले से ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किन शर्तों पर अंतिम सहमति बनी है।
Created On :   7 May 2026 11:22 AM IST












