चीन का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, CCTV जांच रिपोर्ट से हुआ रिश्वत लेने का खुलासा

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के मामले में यहां के दो पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई गई है। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पूर्व मंत्रियों को पहले दो साल साल तक जेल में रखा जाएगा। इस दौरान वह कोई नया अपराध नहीं करते हैं तो उनकी सजा आजीवन कारावास में बदल दी जा सकती है।
चीन ने इस अभियान के तहत की कार्रवाई
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल अचानक ली शांगफू को रक्षा मंत्री पद से हटाया गया था। वहीं, वेई फेंगहे को भी सैन्य भ्रष्टाचार के दायरे में रखा गया था। इसके बाद दोनों को साल 2024 में चीन की सत्तारुढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी से निकाल दिया गया था। एक्सपर्ट्स इस मामले में कहते हैं कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोध अभियान के तहत की गई है। इसी अभियान के तहत पिछले कुछ सालों में देश की सेना और रक्षा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी हुई है।
ली शांगफू पर क्या आरोप?
मिली जानकारी के मुताबिक, शांगफू को अक्टूबर, 2025 में रक्षा मंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वे करीब दो महीने तक सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दिए थे। जिसको लेकर कई अटकलें लगाना शुरू हो गई थी। हालांकि, अब चीनी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच चल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में चांज एजेंसी को मिला कि उन्होंने गंभीर रूप से पार्टी अनुशासन और कानून का उल्लंघन किया है। इस दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर रिश्वस्त लेने, दूसरों को रिश्वत देने और अपने पद का दुरुपयोग करने जैसे आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़े -अराघची-वांग यी बैठक, ईरान ने चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को सराहा, क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शांगफू की गतिविधियों से सेना के हथियार डेवलपमेंट और मिलिट्री इक्विपमेंट की इमेज खराब हुई है।
वेई फेंगहे पर इन आरोपों में कार्रवाई
वेई फेंगहे पर रिश्वस्त लेने और अपने रक्षा मंत्री पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। चीनी सैन्य अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया है। जांच में पता चला है कि वेई ने रक्षा मंत्रालय और सेना से जुड़े फैसलों में लाभ उठाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। उनकी गिनती चीन के सीनियर सैन्य अधिकारियों में होती है। वे रक्षा मंत्री के अलावा चीनी सेना के रॉकेट फोर्स के कमांडर पद पर भी रह चुके हैं। यह फोर्स मिसाइल और परमाणु हथियार सिस्टम को संभालने का काम करती है।
Created On :   7 May 2026 7:44 PM IST












