Indian Students Attacked In Russia: 2 पुलिसकर्मी भी घायल, हॉस्टल की दीवार पर खून से बनाया निशान, कौन है रूस की यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी करने वाला हमलावर ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केस में कुछ और खुलासे हुए हैं जो जानना बेहद जरूरी है। बताया जा रहा है कि जिस 15 साल के हमलावर ने हॉस्टल में घुस कर चाकूबाजी की वह हिंसक नव-नाजी संगठन से संबंध रखता था जिसे रूस की उच्चतम न्यायालय ने साल 2021 में आतंकी संगठन घोषित किया था। बस इतना ही नहीं बल्कि, एक ऐसी खबर है जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने चाकू मारने के बाद एक घायल छात्र के खून से हॉस्टल की दीवार पर किसी प्रकार के चिन्ह की रचना की।
यह भी पढ़े -'हमारे अनाज पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं', डील पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बताया किन प्रोडक्ट्स पर नहीं दी गई टैरिफ छूट
हमलावर ने पुलिस को भी किया घायल
आपको बता दें कि जब पुलिस, हमलावर को पकड़ने के दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। रूस के गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
दूतावास ने बताया कि वह रूस के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। साथ ही, कजान में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भी उफा के लिए रवाना हो गए हैं ताकि वह जख्मी छात्रों की मदद और उन्हें हर जरूरी सहायता उपलब्ध करवा पाएं। इस वक्त छात्रों हालात पर नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -'किसी भी बातचीत में धमकियों और दबाव से बचना...' ओमान में ईरान ने अमेरिका की मांगों को नकारा, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति
हॉस्टल में हुआ हमला
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक किशोर चाकू लेकर घुस गया। हॉस्टल के अंदर स्पोर्ट्स हॉल में छात्रों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 भारतीय छात्र भी शामिल हैं। अटैक के दौरान वह राष्ट्रवादी नारे भी लगाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हमलावर को पकड़ा गया है और वह खुद भी घायल हुआ है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
Created On :   8 Feb 2026 3:44 PM IST













