व्यापार समझौते के बाद: अमेरिका ने पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए भारत को दिया निमंत्रण

अमेरिका ने पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए भारत को दिया निमंत्रण
भारत -अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर करने की दिशा में एक नई पहल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने व्यापार समझौते के बाद भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। आपको बता दें भारत -अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर करने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई, अमेरिका और भारत के बीच जनवरी में इस पर सहमति बनने की बात सामने आई थी।

अमेरिकी अधिकारी जैकब हेलबर्ग ने जानकारी दी कि यह पैक्स सिलिका पहल आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। आमंत्रण पर भारत के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा।

हेलबर्ग का कहना है कि भारत, चीन की तुलना में युवा और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित जनसंख्या के मामले में एकमात्र देश है। उन्होंने कहा भारत में बड़ी खनन और प्रसंस्करण परियोजनाएं हैं, जो आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं।

हेलबर्ग ने आगे कहा अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जबकि भारत जनसंख्या में सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता देश है। दोनों देशों में साझेदारी के तमाम अवसर हैं। अमेरिका -भारत के बीच व्यापार समझौते पर भी सहमति बन गई है।

आपको बता देंअमेरिका ने पैक्स सिलिका दिसंबर 2025 में शुरू की थी। इस पहले के तहत सिक्का (सिलिकॉन) और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में एक सुरक्षित और समृद्ध सप्लाई श्रृंखला बनाना है। इसमें यूके ,ऑस्ट्रेलिया, जापान, इजराइल, सिंगापुर, कतर, दक्षिण कोरिया, यूएई और ग्रीस शामिल हैं और अब भारत को भी इसमें शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

Created On :   8 Feb 2026 12:22 PM IST

Tags

Next Story