Earthquake In Japan: जापान में 7.1 तीव्रता के साथ आया तेज भूकंप, समुद्र में सुनामी आने की आशंका

जापान में 7.1 तीव्रता के साथ आया तेज भूकंप, समुद्र में सुनामी आने की आशंका
जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थिति कुमामोतो में मंगलवार को 7.1 तीव्रता से भूकंप आया है। इसके बाद जापान के मौसम विभाग ने 1 मीटर ऊंची लहरों की सुनामी की भी चेतावनी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान में मंगलवार को तेज भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के कुमामोतो इलाके के पास का है। 7.1 की तीव्रता के साथ इस भूकंप ने लोगों को डरा दिया है। इस भूकंप के बाद ही सरकार ने सुनामी का भी अलर्ट जारी कर दिया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है। इस समय चीन के किंघाई इलाके में भी 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। फिलहाल जापान में किसी बड़े नुकसान या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा राहत और बचाव की टीमें भी पूरी तरह तैयार हैं और अधिकारी भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही लोगों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -अमेरिकी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से ब्याज दरें घटाने की अपील की

जापान में भूकंप और सुनामी का अलर्ट

भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है। कई तटीय इलाकों में भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित जगह चले जाएं। जापान के प्रधानमंत्री ने भी सभी सरकारी विभागों को तुरंत काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। नुकसान का पता लगाने, लोगों की मदद करने और सही जानकारी देने पर भी जोर दिया है।

यह भी पढ़े -'व्हाइट' में श्रीश्री रविशंकर के किरदार में दिखेंगे विक्रांत मैसी, निर्माता बोले- 'दुनियाभर के दर्शकों को करेंगे प्रभावित'

चीन में भी महसूस हुए तेज झटके

जापान में भूकंप आने के बाद चीन के किंघाई क्षेत्र में भी 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। वहां पर भी अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं। अभी किसी भी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं आई है। राहत और बचाव कार्य करने के लिए टीमें पूरी तैयार हैं।

यह भी पढ़े -भारत की एक्सपोर्ट ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बना गुजरात, देश के रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर के निर्यात में 110 अरब डॉलर का योगदान

Created On :   28 July 2026 3:11 PM IST

Tags

Next Story