Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर किया बड़ा हमला, रियाजान ऑयल रिफाइनरी को टारगेट बनाने का दावा

यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर किया बड़ा हमला, रियाजान ऑयल रिफाइनरी को टारगेट बनाने का दावा
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग तेज होती जा रही है। दोनों देशों की तरफ से हमले लगातार कर रहे हैं। इन सबके बीच रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर हमले करने के आरोप भी लग रहा है।

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग तेज होती जा रही है। दोनों देशों की तरफ से हमले लगातार कर रहे हैं। इन सबके बीच रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर हमले करने के आरोप भी लग रहा है। बुधवार को कीव ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उसने कहा कि उसकी सेना ने रूस के रियाजान ऑयल रिफाइनरी को टारगेट किया। इस दौरान उसमें भारी तबाही मची। लेकिन अभी तक रूस की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

यूक्रेन की सेना ने दावा करते हुए कहा कि उसने रूस के रियाजान रिफाइनरी को टारगेट बनाया है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई उसकी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर की गई है, जो उसकी रणनीति का हिस्सा थी।

1200 KM भीतर किया था हमला

इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि उसकी सेना ने रूस के भीतर करीब 1200 किलोमीटर दूर हमला किया था। इस दौरान रूस के हथियार बनाने वाले प्लांट, तेल रिफाइनरी, फ्यूल डिपो, लॉडिस्टिक्स हब और कैस्पियन सागर में उसके जहाजों को टारगेट किया था। उनके मुताबिक, इस हमले में रूस को बड़ा नुकसान हुआ है।

रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत?

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी, 2022 में हुई थी, लेकिन दोनों देशों के बीच बुनियादी संघर्ष फरवरी, 2014 में ही क्रीमिया संकट के साथ हुई थी। इस दौरान रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद डोनबास इलाके में अलगाववादी संघर्ष ने जन्म लिया। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को फरवरी, 2022 में दिया था कि पूरे यूक्रेन पर हमला किया जाए। इसके बाद से अभी तक दोनों देश एक-दूसरे पर कई हमले कर चुके हैं। इन हमलों में कई सारी तबाही भी मची है।

Created On :   29 July 2026 4:08 PM IST

Tags

Next Story