अमेरिका -इजराइल संबंध: तेहरान के आक्रामक तेवर, पीएम नेतन्याहू का US दौरा, क्या ईरान में फिर छिड़ेगी जंग?

तेहरान के आक्रामक तेवर, पीएम नेतन्याहू का US दौरा, क्या  ईरान में फिर छिड़ेगी जंग?
होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर ईरान ने किया हमला, अमेरिका ने दो दिन से ईरान पर नहीं किया हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर बीते दो दिन से अमेरिका ने कोई हमला नहीं किया है, ऐसा यूएस की तरफ से दावा किया जा रहा है। अमेरिकी दावों के बीच ईरान ने भी कहा हमले हमने भी रोक दिए है। दोनों देशों के तरफ से हमले ना होने के दावे से ये क्या ये कहा जा सकता है। अमेरिकी -ईरान की जंग थम गई है। इसी के बीच ये भी कहा जा रहा है कि दोनों देशों एक बार फिर से अंतरिम युद्धविराम समझौते पर संवाद की मेज पर आने की कोशिश कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों देशों की ओर से हुए ताबड़तोड़ हमलों की वजह से समझौता होते होते रह गया या कमजोर पड़ गया था।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने फॉक्स न्यूज से जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संवाद को आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा पिछले कुछ हफ्तों से ओमान, ईरान और कई अन्य बातचीत में शामिल पक्ष लगातार संपर्क में हैं। वरिष्ठ स्तर से लेकर तकनीकी स्तर तक चर्चाएं चल रही है।

कुछ मीडिया खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने हमले क्यों रोके, यह साफ नहीं है। जबकि पिछले दो हफ्तों से अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर जमकर बमबारी की। उसे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था। जवाब में ईरान ने सउदी अरब,कतर, बहरीन समेत कई स्थानों पर अमेरिका सैन्य ठिकानों पर हमले किए। जिसकी वजह से दोनों के बीच फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया था। साथ ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हमले किए। लेकिन अब ईरान हमलों को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से किसी प्रकार का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

Created On :   27 July 2026 11:06 AM IST

Tags

Next Story