अफरा-तफरी के बीच गोलीबारी: अमेरिकी फूड फेस्टिवल में फायरिंग, 2 महिलाएं और एक बच्चे समेत 4 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के सिएटल में एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में एक बच्चे ,दो महिलाओं और एक युवक शामिल है। युवक की उम्र 23 साल बताई जा रही है।
रविवार देर रात हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पहुंची। जबकि अधिकारियों को घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। जिसकी वजह से अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है।
एक अस्पताल की प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के नजदीक स्थित एक कार्यक्रम स्थल में ये घटना हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हार्बरव्यू चिकित्सा केंद्र की प्रवक्ता सुसान ग्रेग ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में चार घायलों को भर्ती कराया गया है। इनमें एक छोटा बच्चा, 23 साल का एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है।
Created On :   27 July 2026 10:02 AM IST









