Iran-US War: सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बरसाए बम, 20 लड़ाकों की मौत

सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बरसाए बम, 20 लड़ाकों की मौत
ईरान-अमेरिका की जंग में अब धीरे-धीरे अरब देशों की भूमिका भी खुलकर सामने आने लगी है। सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईरान-अमेरिका की जंग में अब धीरे-धीरे अरब देशों की भूमिका भी खुलकर सामने आने लगी है। सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में पीएमएफ के 20 लड़ाकों की मौत हो गई है, वहीं 32 घायल हुए हैं।

वहीं ईरानी मीडिया के मुताबिक हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के चार सदस्य भी मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चारों मृतक उस समय PMF के साथ मौजूद थे। हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ईरान ने किया पलटवार

अमेरिकी सेना के अनुसार, पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स अपने इन ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों और सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों पर हमले करने की तैयारी कर रही थी। वहीं, ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। ईरान की सेना ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि सभी को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया।

ट्रंप ने दी चेतावनी

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस हमले का जोरदार जवाब देगा। वहीं, इन हमलों के बाद इराक के पीएम अली अल-जायदी ने अपना सऊदी अरब दौरा टाल दिया है। वह गुरुवार को सऊदी अरब जाने वाले थे। लेकिन, मौजूदा हालातों को देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

Created On :   29 July 2026 8:06 PM IST

Tags

Next Story