Mexico Firing: मेक्सिको में सड़कों पर त्योहार मना रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 की मौत, 20 जख्मी

- गुआनाजुआतो में भीषण फायरिंग
- जश्न मना रहे लोगों पर हमलावरों का निशाना
- 12 की मौत, 20 घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुआनाजुआतो के इरापुआटो शहर में त्योहार मना रहे लोगों पर अंधाधुन गोलियां चलीं। इसमें 12 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की जानकारी है। जिस वक्त लोगों पर फायरिंग हुई उस वक्त वह सेंट जॉन द बैपटिस्ट त्योहार मना रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। सभी सड़कों पर खुशी से झूम रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उत्सव उनके लिए मातम में बदल जाएगा।
हमलावरों ने लोगों को गोलियों से भूना
जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात सड़कों पर नाच-गाना कर रहे लोगों पर गोलियां चला दीं। फायरिंग होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचा कर भागने लगे।
प्रेसिडेंट क्लाउडिया शिनबाम ने की घटना की निंदा
मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum) ने त्योहार के दौरान हुई घटना की आलोचना की। साथ ही, उन्होंने बिना देर किए, जल्द से जल्द जस्टिस का आदेश दिया है। प्रेसिडेंट शिनबाम ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुखद है। मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। फेडरल एंड स्टेट सिक्योरिटी फोर्सेज, त्योहार के वक्त नाच रहे लोगों पर गोलियां चलाने वाले हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।
मई तक कितनों की हुई मौत?
आपको बता दें कि, मेक्सिको का गुआनाजुआतो राज्य ऐसा हैं जहां जनवरी 2025 से लेकर मई 2025 के बीच सबसे अधिक हत्याएं हुई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, गुआनाजुआतो में इसी साल जनवरी से मई तक 1,435 हत्याओं के मामले सामने आए हैं।
Created On :   26 Jun 2025 9:26 AM IST