Jeff Bezos Wedding: अमेज़न कंपनी के मालिक जेफ बेजोस की इटली में ग्रैंड वेडिंग, तीन दिन तक चलेगा जश्न, मेहमानों को मिलेंगे करोड़ों के रिटर्न गिफ्ट

- जेफ बेजोस की इटली के वेनिस शहर में होगी शादी
- Laguna B कंपनी के देगें गिफ्ट
- तीन दिन तक बेजोस और लॉरेन की चलेगी शादी
डिजिटल डेस्क, वेनिस। दुनिया के तीसरे सबसे करोड़पति और ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न कंपनी के मालिक जेफ बेजोस शादी कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि उनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत उद्योग जगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। जिनके लिए बेजोस ने लाखों-करोड़ों के कीमती गिफ्ट्स देने के इंतजाम किए हैं। इनके अलावा शादी की साज सजावट के लिए लाखों रूपए खर्च किए हैं।
किससे हो रही है बेजोस की शादी
61 साल के बेजोस की शादी 55 वर्षीय लॉरेन सांचेज से हो रही है। जो एक मशहूर पत्रकार हैं। बेजोस और लॉरेन की शादी 26 से 28 जून तक चलेगी। वहीं 27 जून को बेजोस अपनी मंगेतर के साथ इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में सात फेरे लेंगे। बता दें कि उनकी शादी को पहले से ही “सदी की सबसे भव्य शादी” नाम दिया है। बेजोस की शादी सुपरयॉट कोरू एक आइलैंड पर होगी। जिसकी लंबाई करीब 127 मीटर है। जिसकी कीमत करीब 500 मिलियन डॉलर हैं। इसके अलावा 20 करोड़ रूपए की कीमती अंगूठी की काफी चर्चा हो रही है।
बेजोस की शादी में ये मेहमान होंगे शामिल
इस ग्रेड शादी में फिल्मी सितारें, ग्लोबल पॉलिटिशियन और अरबपति कारोबारी हिस्सा बनेंगे। जिनमें कुछ नाम सामने आए हैं। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के सदस्यों के साथ, ओप्रा विन्फ्रे ऑरलैंडो ब्लूम, कैटी पेरी, किम कार्दशियन, क्रिस जेनर, जेरेड कुशनर जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, उनकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेहमानों के ठहरने के लिए ''द अमन वेनिस'' और ''होटल सिप्रियानी'' जैसे 5 लग्जरी होटल्स बुक किए हैं। जिनका किराया एक रात का लगभग दो लाख रुपए है। लेकिन इस शादी की दिलचस्प बात यह है कि बेजोस कपल ने अपने मेहमानों से गिफ्ट नहीं लाने की अपील की है और सामाजिक कार्यों में डोनेशन करने के लिए कहा है।
इस कंपनी के बेजोस देगें रिटर्न गिफ्ट
जानकारी के अनुसार, बेजोस अपने अतिथियों को Laguna B कंपनी के बनाए गए खास गिफ्ट बैग देंगे। लेकिन अभी साफ नहीं हो पाया है कि इस बैग में क्या क्या है। बता दें कि, Laguna B वेनिस की सबसे प्रीमियम ग्लास कंपनी है। जो दुनियाभर में शानदार हैंडमेड ग्लासवेयर बनाने के लिए मशहूर है।
Created On :   26 Jun 2025 4:25 PM IST