Corona in World: दुनियाभर में 99 लाख से ज्यादा मरीज, 4.96 लाख से अधिक की मौत

Corona in World: दुनियाभर में 99 लाख से ज्यादा मरीज, 4.96 लाख से अधिक की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। अब तक 99 लाख से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के कुल 99 लाख 9 हजार 965 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 4 लाख 96 हजार 991 लोगों की मौत हुई है। जबकि 53 लाख 60 हजार 766 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, 24 घंटे में मिले सर्वाधिक 18,552 नए मरीज

अमेरिका दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 25 लाख 52 हजार 956 मरीज मिले हैं। 1 लाख 27 हजार 640 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील 12 लाख 80 हजार 54 मामलों और 56 हजार 109 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोरोना के मामलों में रूस (620,794) तीसरे स्थान पर है। इसके बाद भारत (50,8953), ब्रिटेन (309,360) है।   

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 25,52,956 1,27,640 106,8703
ब्राजील 1,280,054 56,109 6,97,526
रूस  6,20,794 8,781  3,84,152
भारत

50,8953

15,685 29,58,81
ब्रिटेन 3,09,360 43,414 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,985  28,338 उपलब्ध नहीं

पेरू 

2,72,364 8,939 1,59,806

चिली 

2,63,360 5,068 223,431
इटली 2,39,961 34,708 1,87,615
ईरान 217,924 10,239 1,77,852

 

Created On :   27 Jun 2020 4:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story