Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, 24 घंटे में मिले सर्वाधिक 18,552 नए मरीज

Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, 24 घंटे में मिले सर्वाधिक 18,552 नए मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश में सर्वाधिक 18,552 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह संक्रमण के नए मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई है। वहीं एक दिन में 384 लोगों ने जान गंवाई है। जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 15 हजार 685 हो गई है। अब तक 2 लाख 95 हजार 881 मरीज ठीक हुए हैं। देश में 1 लाख 97 हजार 387 सक्रिय मामले हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया, 26 जून तक कुल 79,96,707 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल एक ही दिन में 2,20,479 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

गौरतलब है कि दुनियाभर में सबसे प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। देश में सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में क्रमश: महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु है। यहां करीब 1,97,387 सक्रिय मामले हैं, जबकि 2,95,880 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 58.24 है।

यहां बीते 24 घंटे में 5,024 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कुल मामले 77240 हैं, जबकि 2492 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 74622 मामले हैं, जबकि मौतों की संख्या 957 है।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में 30,095 मामलों के साथ गुजरात, जहां 1,771 मौतें हुई हैं, फिर उत्तर प्रदेश (20,943), राजस्थान (16,660), मध्य प्रदेश (12,798), पश्चिम बंगाल (16,190), हरियाणा (12,884), कर्नाटक, (11,005), आंध्र प्रदेश (11,489) और तेलंगाना (12,349) शामिल हैं।

 

Created On :   27 Jun 2020 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story