मौसम अपडेट: दिन में धूप तो रात को महसूस हो रही ठंड, जानें क्या रहने वाला है एमपी के मौसम का हाल

दिन में धूप तो रात को महसूस हो रही ठंड, जानें क्या रहने वाला है एमपी के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में रातें सर्द होने लगी हैं। दिन में तेज धूप देखने को मिलती है लेकिन रात और सुबह के समय हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहने वाला है और बारिश होने की भी संभावना नहीं है। एमपी के चंबल-ग्वालियर संभाग के साथ-साथ आगर-मालवा, शाजापुर के साथ जिलों में तेज ठंड देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

प्रदेश का कैसा रहने वाला है तापमान?

मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान के बारे में जानें तो, टीकमगढ़ में 16.8 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 17.3 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 18.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 18.2 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 18.3 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 20.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। ऐसे ही अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ठंड में क्यों लगा इतना समय?

मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ गई थी, जिसके चलते उमस बढ़ गई थी। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन अब प्रदेश में फिर से ठंड का दौर देखने को मिल रहा है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर

मौसम विभाग की तरफ से ये भी बताया गया है कि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसके चलते 48 घंटों में मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ सकती है।

Created On :   6 Nov 2025 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story