Gory Beauty Cream Banned: पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने किया बैन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान में बनने वाली एक क्रीम पर एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस क्रीम का नाम गोरी ब्यूटी क्रीम है। भारत सरकार ने इस क्रीम को पूरी तरह से बैन कर दिया है। इस क्रीम का दावा है कि इसे लगाने से स्कीन गोरी हो जाती है। हालांकि, जब इसकी जांच हुई तब सामने आया कि इस क्रीम में बेहद हानिकारक तत्व मिलाए गए हैं।
नागपुर में महिलाओं को हो रही किडनी की समस्यांए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर में कुछ महिलाओं ने इस क्रीम को लगाया। इसके बाद उन्हें किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगी। इसे देखते हुए महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने क्रीम की जांच की। जांच में क्रीम में मरक्यूरी जैसे जहरीले तत्व पाए गए। इसके बाद पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम को तुरंत बैन कर दिया गया है।
वहीं, बताया जा रहा है कि क्रीम पर एक्सपायरी डेट भी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, क्रीम के प्रयोग में शरीर पर कई गंभीर और नुकसानदायक असर पड़ सकता है। इसके अलावा एफडीए ने लोगों से कहा कि इस क्रीम को न खरीदें। साथ ही इसे इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी है।
यह भी पढ़े -भोपाल पूर्व जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट पहुंचा मामला
महाराष्ट्र में क्रीम की जब्ती को लेकर अभियान
अब इस क्रीम की जब्ती को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूरे महाराष्ट्र में छापेमारी की जा रही है। इस क्रीम को महिलाओं ने ऑनलाइन वेबसाइट से ऑर्डर किया था। कुछ महिलाएं दो सालों से इसका उपयोग कर रही थीं। पूरे महाराष्ट्र में इस ब्यूटी क्रीम को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   7 July 2026 1:12 AM IST




