बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राहुल को AAP का साथ! बीजेपी पर धोखाधड़ी का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- दिल्ली चुनाव में भी...

राहुल को AAP का साथ! बीजेपी पर धोखाधड़ी का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- दिल्ली चुनाव में भी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सियासी तूफान देखने को मिल रहा है। अब राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोटों की हेराफेरी के दावे पर दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार प्रहार किया है। आम आदमी पार्टी नेता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी की थी। उन्होंने कहा कि हेराफेरी करने में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है।

सौरभ भारद्वाज का जोरदार निशाना

हरियाणा चुनाव में वोटों की हेराफेरी के लोकसभा नेता राहुल गांधी के दावों पर दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) मॉनिटरिंग स्टेशन पर पानी छिड़ककर AQI डेटा के साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने फिल्टर किए हुए पानी से नकली यमुना बना दी। धोखाधड़ी करने में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। वे दिल्ली चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी कर रहे थे। भाजपा जितने भी चुनाव जीत रही है, उन सभी पर एक बड़ा सवालिया निशान है।

'नाकामियों को छिपाने के लिए की PC'

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बिहार में मतदान दो दिन दूर है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे। इससे साफ पता चलता है कि बिहार में कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है। उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस जीती थी।

रिजिजू ने आगे कहा कि 2004 के चुनावों में भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए की जीत बता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गया। हमने नतीजों को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। लोकतंत्र में जीत और हार दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। लेकिन जब एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में आते हैं, तो वह तालियां बजाते हैं और जब खिलाफ जाते हैं, तो वह मीडिया को गाली देते हैं।

Created On :   5 Nov 2025 5:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story