बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'राहुल गांधी 'झूठ का हलवा', बनाने में माहिर', अनिल विज का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- वो खाली बम फेंकते हैं

राहुल गांधी झूठ का हलवा, बनाने में माहिर, अनिल विज का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- वो खाली बम फेंकते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के राहुल गांधी के आरोपों पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बुधवार (5 नवंबर) को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'झूठ का हलवा' बनाने में माहिर हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खाली बम फेंकते हैं।

अनिल विज का कड़ा प्रहार

हरियाणा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के राहुल गांधी के आरोपों पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को देश को बताना चाहिए कि उनके पास कितने हाइड्रोजन, परमाणु बम हैं? वह खाली बम फेंकते हैं। राहुल गांधी ने कभी उल्लेख नहीं किया कि उनके द्वारा कितने सर्वे वास्तव में किए गए थे। उनके मतदान एजेंट कहां थे? उनकी पार्टी क्या कर रही थी? राहुल गांधी 'झूठ का हलवा' बनाने में माहिर हैं।

राहुल गांधी का आरोप

साथ ही राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ सबूत दिखाए, जिसमें एक ब्राजिलियन मॉडल ने हरियाणा में 10 बूथों पर 22 बार अलग-अलग नाम से वोट डाला है। इसके अलावा, कई लोगों के नाम पर दूसरे लोगों ने वोट डाला हुआ था। 70 साल के बुजुर्ग शख्स के नाम पर छोटे बच्चे की फोटो लगी हुई थी। राहुल गांधी ने बताया है कि, हर 8 वोटों में से एक वोट नकली था। उन्होंने ये भी दावा किया है कि, जो हरियाणा में हुआ है वो ही बिहार में भी हो सकता है।

Created On :   5 Nov 2025 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story