बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'ये परिवार की उपलब्धियों पर राजनीति कर रहे', मतदान के बाद विजय कुमार सिन्हा का राहुल-तेजस्वी पर निशाना

ये परिवार की उपलब्धियों पर राजनीति कर रहे, मतदान के बाद विजय कुमार सिन्हा का राहुल-तेजस्वी पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में पहले चरण की वोटिंग जारी है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। उन्होंने लखीसराय सीट से वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (कांग्रेस) और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव (RJD) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों अपने परिवार की उपलब्धियों पर राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -भोजपुरी सुपरस्टार्स में वार-पलटवार! निरहुआ के हमले का RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब, BJP पर भी साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने वोट डालने के बाद कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम भी शामिल हुए। अपने वोट से हम देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री चुनते हैं। बिहारियों को गर्व होगा और आज बिहार को बिहारियों को गाली देने वालों, अराजकता, जंगलराज और गुंडाराज लाने वालों से मुक्ति मिलेगी। हमारे नेता, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री, सभी ने कहा है कि जब हम लोक आस्था का महापर्व मना रहे हैं, तो सभी को सामाजिक समरसता के साथ लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए।

राहुल-तेजस्वी पर निशाना

उपमुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सहानुभूति की राजनीति कर रहे हैं। उनकी अपनी पहचान नहीं है। वे अपने माता-पिता और अपने परिवार की उपलब्धियों पर राजनीति कर रहे हैं।

Created On :   6 Nov 2025 8:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story