बिहार में पहले चरण का मतदान आज: 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता तय करेंगे 1,314 उम्मीदवार की किसमत का फैसला, नेता से लेकर भोजपुरी कलाकरों की दांव पर साख

- बिहार में पहले चरण का मतदान आज
- राज्य की 121 सीटों पर होगी वोटिंग
- नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक की दांव पर साख
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आज यानी 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इस चरण के तहत राज्य की कुल 121 सीटों पर वोट डालेंगे। इस दौरान मतदाता 1,314 की तकदीर का फैसला 3.75 करोड़ मतदाताओं के हाथ में होगा। पहले चरण के मतदान में इंडिया गठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव और भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य कई दिग्गज नेता की साख दांव पर हैं।
पहले चरण में इन सीटों पर इतने मतदाता
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें दीघा (पटना) में सर्वाधिक 4.58 लाख वोटर्स हैं। वहीं, बरबीघा (शेखपुरा) में सबसे कम 2.32 लाख वोटर्स हैं। कुढ़नी और मुजफ्फरपुर की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार हैं। वहीं, भोरे, अलौली और परबत्ता में केवल 5-5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। कुल वोटर्स से 10.72 लाख नए मतदाता हैं, जबकि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 7.38 लाख है।
पहले चरण के मतदान में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
पहले चरण के मतदान के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान होगा।ष
पहले चरण के मतदान के लिए कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ होंगे।
बता दें, बिहार की राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान हैं। वह यहां से दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं और तीसरी बार अपनी जीत की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार से हैं। 2010 में राघोपुर से सतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को हराया था। वहीं, इससे पहले जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। लेकिन, बाद में उन्होंने अपनी जगह चंचल सिंह को तेजस्वी यादव के खिलाफ मैदान में उतारा।
इसके अलावा लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है। वह महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर बहुकोणीय मुकाबले में हैं। यहां से आरजेडी के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, इस सीट से लोजपा (राम विलास) उम्मीदवार संजय सिंह और निर्दलीय अशमा परवीन से मैदान में हैं।
बिहार में पहले चरण के मतदान में एनडीए सरकार के कई मंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम की साख दांव पर लगी है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से लगातार चौथी बार मैदान में हैं। इस सीट से उनके सामने कांग्रेस के अमरेश कुमार और जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार मैदान में हैं।
यह भी पढ़े -'10 फीसदी आबादी का सेना में कंट्रोल', राहुल गांधी के बयान पर अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया पलटवार
चर्चा में ये हाईप्रोफाइल सीटें
पहले चरण की हाईप्रोइल सीटों में से तारापुर विधानसभा सीट भी चर्चा में हैं। इस सीट पर दश्कों बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से उन्हें आरेजडी के अरुण कुमार साह से टक्कर मिल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अरुण कुमार को पांच हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री मंगल पांडे भी पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें सीवान सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला आरजेडी के दिग्गज नेता अवध बिहार चौधरी से है। बता दें, अवध चौधरी कई बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।
हाईप्रोफाइल सीट में अगला नाम रघुनाथपुर सीट का है। यहां से दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से उनके नामांकन को एनडीए ने "जंगलराज की वापसी" बताया था। इतना ही नहीं, बल्कि बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने तो यह तक कह दिया था कि "ओसामा नाम सुनकर लोगों को ओसामा बिन लादेन की याद आती है।"
पहले चरण के मतदान में दिग्गज नेताओं के अलावा बिहार के कलाकार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोकगायक मैथली ठाकुर बीजेपी के टिकट पर अलीगंज सीट से चुनाव लड़ रही है। वहीं, छपरा सीट से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट रितेश पांडे करगहर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में लगभग एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की साख दांव पर लगी हैं। इनमें बैंकिपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन, दरभंगा से संजय सरावगी, जाले से जिबेश कुमार और कुरहनी से केदार प्रसाद गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा जेडीयू के श्रवण कुमार (नालंदा) और विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन) से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
इस चरण में सबसे चर्चित सीट मुकाबला विधानसभा है। यहां से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के सामने आरजेडी की वीणा देवी है। वह बाहुबली सूरजभान की पत्नी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें पटना की दीघा सीट पर सबसे ज्यादा 4.58 लाख वोटर्स हैं। वहीं, बरबीघा (शेखपुरा) में सबसे कम 2.32 लाख वोटर्स हैं। कुरहनी और मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 20-20 उम्मीदवार हैं। वहीं, भोर, अलौली और परबत्ता सीटों पर सबसे कम 5-5 उम्मीदवार हैं।
जानें वोटर्स के पीछे का गणित
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45.341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वहीं, इस चरण में 10.72 लाख नए वोटर्स और 7.38 लाख 18-19 वर्ष के युवा वोर्ट शामिल हैं। पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 6.60 करोड़ जनसंख्या है। वहीं, वोटर लिस्ट में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं। पूरे राज्य में वोटर्स की संख्या 7.24 करोड़ है। यह संख्या विशेष पुनरीक्षण के बाद पहले की तुलना में करीब 60 लाख कम है।
Created On :   6 Nov 2025 12:03 AM IST













