Bihar Election 2025: 'देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस...' चिराग पासवान ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस... चिराग पासवान ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और दुखद बताया है। उनका कहना है कि देश के नेता प्रतिपक्ष पद पर विराजे नेता की ऐसी सोच हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर राजनीति गरमाई हुई हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और दुखद बताया है। उनका कहना है कि देश के नेता प्रतिपक्ष पद पर विराजे नेता की ऐसी सोच हो सकती है, जो भारत की सेना को जात-पात में बांट कर देख रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक करने वाली बात है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना सरहद पर सुरक्षा कर रही है तो वह जात-पात के आधार पर नहीं करती है।

पासवान ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के बायन पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी इन्हीं के परिवार थे। सेना में अगर जाति के नाम पर विभाजन करवाना था तो करवा देते। वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति अलग होती है मगर सेना को कभी भी राजनीति में नहीं लाना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने देश की सेना जो बॉर्डर पर शहीद हुए हैं, उनकी भावना को भी ठेस पहुंचाने का काम किया है।"

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने किया पलटवार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "आरक्षण होना चाहिए। हम आरक्षण का समर्थन करते हैं और इसे गरीबों को दिया है, लेकिन जब सेना की बात आती है तो हमारे सैनिक केवल एक ही धर्म, सैन्य धर्म का पालन करते हैं। इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है। सेना में राजनीति न लाएं। जब भी देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है।"

कांग्रेस नेता ने दिया था ये बयान

राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को औरंगाबाद में चुनावी रैली की थी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा था, "देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा। वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं। सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना में उन्हीं 10 फीसदी लोगों का कंट्रोल है।"

Created On :   5 Nov 2025 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story