Rahul Gandhi H-Files PC: राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों पर आया EC का जवाब, 15 पाइंट्स से जानें कांग्रेस को कैसे ठहराया गलत

राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों पर आया EC का जवाब, 15 पाइंट्स से जानें कांग्रेस को कैसे ठहराया गलत
  • राहुल गांधी ने ईसी पर साधा निशाना
  • हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का लगाया आरोप
  • कांग्रेस नेता के आरोपों पर आया ईसी का जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर से चुनाव आयुक्त पर वोट चारी का आरोप लगाया। उन्होंने 'H Files' प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने हरियाणा के कुछ बूथों की वोटर लिस्ट की तस्वीरें दिखाकर यह दावा किया कि 2 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 25 लाख मतदाता फर्जी हैं। इसका मतलब यह कि हर 8 में से 1 वोट चोरी हो रहा है। सबूत के तौर पर राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने एक ही व्यक्ति की तस्वीर में अलग-अलग वोटर्स के नाम दिखाए।

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

कांग्रेस नेता के इन आरोपों के बाद अब चुनाव आयोग का जवाब आया है। इसमें चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के दावे को बेबुनियाद बताया है। चुनाव आयोग ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "15 पॉइंट्स में डिटेल दी गई है कि वोटर लिस्ट कैसे तैयार की गई थी।"

हरियाणा इलेक्शन कमीशन की ओर से जवाब में इन बातों का जिक्र किया गया

1. 02 अगस्त 2024 को मसौदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ शेयर की गई थी।

2. SSR के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों की कुल संख्या 4,16,408 थी।

3. बीएलओ की कुल संख्या: 20,629

4. अंतिम मतदाता सूची 27।8।2024 को प्रकाशित और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ शेयर की गई।

5. जिला मजिस्ट्रेट के पास ईआरओ के खिलाफ दायर अपीलों की संख्या: शून्य

6. जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के खिलाफ सीईओ के पास दायर दूसरी अपीलों की संख्या: शून्य

7. नाम वापसी की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया और 16।9।2024 को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया

8. मतदान केंद्रों की कुल संख्या: 20,632

9. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 1,031

10. सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतदान एजेंटों की कुल संख्या: 86,790

11. मतदान के अगले दिन जांच के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों की संख्या: शून्य

12. मतगणना के लिए सभी उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों की संख्या: 10,180

13. मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त शिकायतें/आपत्तियां: 5

14. परिणाम 8।10।2024 को घोषित किया जाएगा

15. चुनावों को चुनौती देने के लिए दायर चुनाव याचिकाओं की संख्या: 23

राहुल गांधी पर अभय चौटाला ने साधा निशाना

इस पोस्ट के माध्यम से चुनाव आयोग यह दावा किया कि हरियाणा इलेक्शन के समय विपक्षी दल की ओर से कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी। इसके अलावा, इलेक्शन कमीशन की ओर से सभी काम पारदर्शिता के साथ किए गए और सभी जरूरी आंकड़े हर पार्टी के साथ साझा किए गए थे।

वहीं, हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) के अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। राहुल गांधी क्या आरोप लगा रहे हैं, वही बताएं लेकिन जिस तरह वह सेना के लिए बोल रहे हैं वह बहुत शर्मनाक है। पता नहीं किस एजेंसी के आधार पर वह ऐसा कह रहे हैं यह सोचने वाली बात है।

Created On :   5 Nov 2025 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story