राजनीतिक विवाद: पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी कर रही नाव पर अमेरिका सेना ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की एक और नौका पर हमला किया है। इस हमले में 3 लोगों की जान चली गई। हमले का वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बोट पहले समुद्र में तैरती दिखती है और फिर अचानक विस्फोट के साथ आग के हवाले हो जाती है। अमेरिकी सेना के साउदर्न कमांड ने जानकारी दी कि यह बोट उन रास्तों से होकर गुजर रही थी, जो ड्रग तस्करी के लिए चर्चित है। यूएस सेना ने दावा किया है कि नाव ड्रग्स तस्करी में शामिल थी।
यह भी पढ़े -अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ पर फैसला सुनाते हुए भारत का क्यों किया जिक्र? इन न्यायाधीशों ने जताई असहमति
मारे गए लोग नार्को-टेररिस्ट थे, इसके सबूत ना देने पर ट्रंप के आलोचक सवाल उठा रहे है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कई जानकारों का मानना हैं कि अमेरिका में फैलने वाला खतरनाक नशीला ड्रग फेंटेनाइल अधिकतर जमीन के रास्ते मेक्सिको से आता है, समुद्र से नहीं। अमेरिका में भी रिपब्लिकन नेता ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई को कानूनी और जरूरी बता रहे है, जबकि डेमोक्रेटिक नेता और कुछ जानकार हमलों को ना केवल गैरकानूनी और अनैतिक ठहरा रहे हैं। बल्कि हमलों को हत्या या युद्ध अपराध कह रहे हैं।
यह भी पढ़े -भारत-यूएस ने सभ्य समाज की सलाह को ठुकराकर अपने देश की किस्मत अपने हाथों में ली जैकब हेलबर्ग
आपको बता दें कैरिबियन सागर और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में सितंबर की शुरुआत से अब तक ऐसे 43 हमले हो चुके हैं। जिनमें कम से कम 148 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों को लेकर कहा US लैटिन अमेरिका के ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है। ट्रंप ने हमलों को ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए जरूरी कदम बताया।
Created On :   21 Feb 2026 2:18 PM IST












