गृह युद्ध से बंद, अब उम्मीद: सीरिया के दमिश्क में अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने की योजना बना रहा है ट्रंप प्रशासन

सीरिया के दमिश्क में अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने की योजना बना रहा है ट्रंप प्रशासन
2012 में सीरिया गृह युद्ध के दौरान बंद हुआ था। दूतावास संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने के लिए फेज़्ड एप्रोच अपनाई जाएगी। विभाग ने कांग्रेस को भेजा नोटिफिकेशन।

डिजिटल डेस्क, दमिश्क। सीरिया के दमिश्क में कई सालों से बंद अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने की ट्रंप प्रशासन योजना बना रहा है। इसके लिए अमेरिकी प्रशासन ने कांग्रेस को सूचित किया है। आपको बता दें 2012 में सीरिया के गृह युद्ध के दौरान दमिश्क में अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया गया था। हालांकि दूतावास पूर्ण रूप से कब खुलेगा या कर्मचारियों का नियमित लौटना कब होगा, इसका कोई निश्चित टाइम नहीं बताया गया है।

राज्य विभाग ने कांग्रेस को भेजे गए नोटिफिकेशन में कहा कि दूतावास संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने के लिए फेज़्ड एप्रोच अपनाई जा रही है। इसके लिए खर्च अगले सप्ताह से शुरू होगा। आपको बता दें दिसंबर 2024 में सीरिया में लंबे समय तक शासन करने वाले बशर असद को हटाया गया, तब से ही अमेरिका दमिश्क में दूतावास फिर से खोलने पर विचार विमर्श कर रहा है।

अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक ने सीरिया के नए नेतृत्व के साथ संबंध सुधारने और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने की दिशा में नए सिरे से काम करना शुरु किया है। पिछले मई में बैरक ने अपने दमिश्क दौरे के दौरान यूएस ध्वज को दूतावास कैंपस में फहराया, हालांकि इस दौरान दूतावास पूरी तरह ओपन नहीं था। लेकिन उन्होंने सीरिया के इजराइल और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ गठबंधन में शामिल होने के फैसले की सराहना की।

Created On :   21 Feb 2026 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story