एससीओ समिट: एससीओ ने अपने विकास और सहयोग में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की- जिनपिंग

एससीओ ने अपने विकास और सहयोग में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की- जिनपिंग
  • एससीओ को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी- जिनपिंग
  • संगठन के सदस्यों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए- एससीओ अध्यक्ष
  • एससीओ को केवल संवाद तक सीमित नहीं रहना चाहिए- चीनी राष्ट्रपति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की सोमवार को अध्यक्षता की। जिनपिंग ने इस दौरान एससीओं में शामिल सदस्य देशों को संबोधित करते हुए संगठन की प्रगति और भविष्य की दिशा पर जोर दिया। एससीओ को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी। जिनसे स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही जिनपिंग ने सदस्य देशों से आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने की अपील की। जिनपिंग ने कहा कि आपसी विश्वास और समझ से ही संगठन अपनी पहचान बना सकता है। तियानजिन में हुई एससीओ की मीटिंग क्षेत्रीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करती है।

जिनपिंग ने जोर देते हुए कहा कि संगठन के सभी देशों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि सुनिश्चित हो सके। एससीओ की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इसके सदस्य एक-दूसरे के साथ कैसे तालमेल रखते हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि एससीओ ने अपने विकास और सहयोग में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, जो इसकी ताकत को दर्शाती हैं। बताया कि एससीओ अब दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बन चुका है। इसकी पहुंच और प्रभाव बढ़ने से सदस्य देशों के बीच एकता मजबूत हुई है।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा एससीओ को केवल संवाद तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यावहारिक नतीजों पर फोकस करना होगा। एससीओ संगठन को उच्च दक्षता के साथ काम करना चाहिए, ताकि इसके फैसले जल्दी लागू हो सकें।

जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि सदस्य देशों को अपनी छोटी-मोटी असहमतियों को भुलाकर आपसी सहयोग के मार्ग ढूंढने होंगे, आपसी सहयोग बढ़ाने होंगे। जिनपिंग ने सुझाव देते हुए कहा किअब समय आ गया है कि मतभेदों को भुलाकर साझा लक्ष्यों पर केंद्र करना जरूरी है। यह दृष्टिकोण ही एससीओ को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि वे एक-दूसरे की प्रगति में योगदान दें, ताकि सभी को फायदा हो।

Created On :   1 Sept 2025 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story