SCO Meeting: राजनाथ सिंह ने जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से किया इनकार, जानिए पाकिस्तान के खिलाफ किस बात पर उतारा गुस्सा?

राजनाथ सिंह ने जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से किया इनकार, जानिए पाकिस्तान के खिलाफ किस बात पर उतारा गुस्सा?
  • SCO दस्तावेज पर साइन करने से राजनाथ सिंह का इनकार
  • डॉक्यूमेंट में नहीं था पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र
  • पाक के रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मीटिंग में संयुक्त बयान पर साइन करने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, भारत ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि SCO डॉक्यूमेंट में सीमा पार से हो रहे आतंकी हमले का जिक्र ही नहीं था। इतना ही नहीं बल्कि राजनाथ सिंह, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से भी नहीं मिले। चीन के किंगदाओ में आयोजित एससीओ की बैठक में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आंतकवाद पर जोरदार निशाना साधा।

रक्षा मंत्री ने किया पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र

राजनाथ सिंह ने SCO की बैठक में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने घूमने आए लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जिनमें 1 नेपाल का नागरिक भी शामिल था। सिंह ने कहा कि यह हमला टीआरएफ ने करवाया था जिसकी शाखाएं लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी हुई हैं।

'दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं'

राजनाथ सिंह ने एससीओ की बैठक में पाकिस्तान की खूब खिंचाई की। उन्होंने साफ-साफ कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को परिणाम भुगतने होंगे। दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है।

राजनाथ सिंह ने की ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री से मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के किंगदाओ में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल इमोमाली सोबिरजेदा से मुलाकात की।

Created On :   26 Jun 2025 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story