Trump-Zelenskyy Meet: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंचे व्हाइट हाउस.. ट्रंप ने किया जोरदार स्वागत.. कुछ ही देर में शुरू होगी बैठक

- ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का किया स्वागत
- यूरोपीयन देशों को कई नेता पहुंचे व्हाइट हाउस
- रूस और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को रोकने के लिए बातचीत का दौर तेज गया है। वहीं, इसको लेकर कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताल भी ठोक चुके हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप से बीते दिनों मुलाकात की थी। वहीं अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच गए हैं, जहां पर उनका ट्रंप ने गर्मजोरी के साथ स्वागत किया गया। वह कुछ ही देर में व्हाइट हाउस में दोनों के बीच बैठक होने वाली हैं। इस दौरान यूरोपीयन देशों के नेता शामिल होंगे।
जेलेंस्की के साथ यूरोपीयन देशों फ्रांस, इटली ब्रिटेन समेत कई नेता भी उनके साथ पहुंच है, जहां पर वे इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। बताया जा रहा है कि वे सभी यूक्रेन और रूस एजेंडे पर चर्चा होगी। इस मुलाकात के पहले पिछले सप्ताह अलास्का में पुतीन और ट्रंप की बैठक हुई थी।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "मैं वॉशिंगटन पहुंच चुका हूं. हम सभी इस जंग को जल्द से जल्द और विश्वसनीय रूप से खत्म करने के लिए तैयार हैं।"
जेलेंस्की और ट्रंप ने मिलने के लिए यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन व्हाइट हाउस पहुंचीं है।
नाटो महासचिव मार्क रूटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे हैं।
Created On :   18 Aug 2025 11:54 PM IST