India-US Relation: भारत में अमेरिकी राजदूत का पदभार ग्रहण समारोह, ट्रंप करेंगे नई दिल्ली का दौरा! द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सक्रिय चर्चा

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने द्विपक्षीय संबंधों पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी अहम बताते हुए आगामी साल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की बात कही है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संभावनाओं को भी सकारात्मक बताया है। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर जारी वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत का दौर जारी है।
यह भी पढ़े -भारत-अमेरिका के बीच मौजूदा दौर अस्थायी, दीर्घकालिक हितों से जुड़े हैं दोनों देशों के रिश्ते राम माधव
भारत अमेरिका का अहम साझेदार
सर्जियो गोर को पिछले साल राजदूत के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने अब नई दिल्ली में पदभार संभाला है। इस दौरान उन्होंने बताया, "भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार है। मैं इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने आगे अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताया, "मेरा स्पष्ट लक्ष्य भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना है।"
अमेरिकी राजदूत ने अपने बयान में आगे कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च लेवल के अधिकारियों के बीच बातचीत और अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों के सकारात्मक रवैये के संकेत दिए हैं। उनका आगे कहना है, "मुझे उम्मीद है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ट्रंप की दोस्ती सच्ची है।"
यह भी पढ़े -अमेरिका की निगरानी में वेनेजुएला से भारत को मिलेगा तेल! मंजूरी के लिए वॉशिंगटन पहुंचे रिलायंस के अधिकारी
द्विवक्षीय व्यापार पर सक्रिया बातचीत
सर्जियो गोर ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सक्रिय चर्चा होना बताया है। उन्होंने आगे बताया कि भारत अमेरिका का नेतृत्व करने वाली पहल पैक्स सिलिका भी हिस्सा बनने वाली है। दोनों नेता सच्चे दोस्त की तरह अपने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने भारत को अपना अहम साझेदार बताया है और कहा कि इस अद्भुत देश में आकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत के अलावा अन्य देश अमेरिका के साझेदार नहीं है।
अमेरिकी नवनियुक्त राजदूत ने दिल्ली में अमेरिका के दूतावास में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर कहा, "हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। हम सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"
Created On :   12 Jan 2026 5:17 PM IST













