Hindu Murder in Bangladesh: बांग्लादेश में नहीं रूक रहा हिंदूओं पर अत्याचार, एक और युवक की हुई हत्या

बांग्लादेश में नहीं रूक रहा हिंदूओं पर अत्याचार, एक और युवक की हुई हत्या
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को देश के सुनामगंज जिले में एक और हिंदू की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम जॉय महापात्रो है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को देश के सुनामगंज जिले में एक और हिंदू की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम जॉय महापात्रो है। पीड़ित परिवार का कहना है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने पहले उसे बुरी तरह मारा फिर जहर देकर उसे मार डाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 साल के जॉय महापात्रो को गंभीर हालत में सिलहट के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि ये पड़ोसी मुल्क में हिंदू समुदाय के युवक की हत्या करने का ये सातवां मामला है। कुछ दिन पहले नरसिंदी जिले से हत्या का मामला सामने आया था। वहां एक हिंदू युवक जिसका नाम मोनी चक्रवर्ती था। उसकी अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।

अब तक 7 लोगों की बेरहमी से की गई हत्या

इससे पहले जेसोर जिले में एक हिंदू व्यवसायी और अखबार के संपादक की अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह केशबपुर उपजिला के एक स्कूल शिक्षक के बेटे प्रताप, जो कि कोपालिया बाजार में एक आइस फैक्ट्री चलाते थे उन्हें सोमवार (5 जनवरी, 2026) की शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी थी।

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला दीपु चंद्र दास से शुरू हुआ था। कट्टरपंथियों ने पिछले साल 18 दिसंबर को ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला फिर उनके शव को पेड़ से लटकाकर उसमें आग लगा दी।

इसके अलावा हाल ही में 50 वर्षीय हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की हत्या का मामला भी सामने आया था। उस पर भी लोगों की भीड़ ने बेरहमी से हमला किया था और फिर उसे जिंदा जला दिया गया। तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

Created On :   10 Jan 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story