दर्शनीय स्थल: अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान? तो राम मंदिर के अलावा इन मशहूर जगहों की कर सकते हैं सैर

अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान? तो राम मंदिर के अलावा इन मशहूर जगहों की कर सकते हैं सैर
  • अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान?
  • राम मंदिर के अलावा इन मशहूर जगहों की कर सकते हैं सैर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। कुछ ही दिनों में यहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस भव्य समारोह में दूर दूर से लोग शामिल होने पहुंचेंगें। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि, दुनिया भर से 4000 से ज्यादा साधू बाबा मंदिर के उद्घाटन में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। लगभग सभी लोग इस एतिहासिक दिन का गवाह बनना चाहते हैं। जहां विश्व भर से लोग अयोध्या जाने की तयारी में लग गए हैं वहीं यह जान लेना भी जरूरी है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि मन्दिर के साथ-साथ कौन कौन से प्रसिद्ध दर्शनिक स्ठल हैं और किस समय यहां पर घूमने जाना सही होगा।

इस दिन होगा राम मंदिर का भव्य उद्घाटन

राम मंदिर का काम बेहद तेजी से पूरा हो रहा है क्योंकि मंदिर के भव्य उद्घाटन की डेट सामने आ गई है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य 22 जनवरी 2024 को होने वाला है। इस आयोजन के लिए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। भगवान राम के अगमन के लिए अयोध्या की सड़कों को भी खूबसूरत नक्काशी से सजाया जा रहा है।

अयोध्या जाने का ये है सही समय

अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों तरह से बहुत ही बड़ा महत्व है। राम मंदिर का उद्घाटन हर हिन्दू के लिए एक बड़ा दिन है। हर कोई इस मंदिर को देखने और राम की जन्म भूमि को देखने अयोध्या जाना चाहता है। बता दें कि, आयोध्या में मौसम साल भर ही सुहावना रहता है। पर इस शहर की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर की बीच का समय बेहतर है।

ये रहीं अयोध्या में घूमने की बेहतरीन जगहें

जब से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है तभी से ये पर्यटन स्ठल बन गया है। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 5000 से भी ज्यादा मंदिर हैं। और इन सभी मंदिरों के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। आप पैदल या रिक्शे से या बैट्री रिक्शे से भी अयोध्या के इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

सरयू घाट

अयोध्या दर्शन की शुरुआत सरयू नदी के किनारे स्नान करने से शुरू होती है। सरयू तट पर कई घाट बने हुए हैं, जैसे- नया घाट, राम घाट,लक्ष्मण घाट, गुप्तार घाट, आदि, बने हुए हैं। आप किसी भी घाट पर स्नान कर सकते हैं। माना जाता है सरयू में स्नान करने पर जाने- अनजाने में किये गए सारे पाप धुल जाते हैं। सरयू तथा सभी घाटों पर नाव वाले अपनी नाव को सजाकर नौका विहार के लिए तैयार रखते हैं।


हनुमान गढ़ी

भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी का मन्दिर हनुमान गढ़ी अयोध्या में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। हनुमान गढ़ी मन्दिर हनुमान जी के भक्ति, श्रद्धा, इतिहास, कथाएं, और कृतियों के लिए मशहूर है। यह मन्दिर अयोध्या में स्थित होने के कारण राम भक्तों के लिए एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल है। इस मन्दिर में हनुमान जी की भव्य मूर्ति स्थापित है।


कनक भवन

कनक भवन मन्दिर अयोध्या के सबसे फेमस मन्दिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि, कनक भवन को माता कैकेयी ने सीता जी को मुंह दिखाई की रस्म में उपहार स्वरूप दिया था। यह भवन भगवान राम और माता सीता का निवास स्थान था। यह भवन अयोध्या का सबसे भव्य और सुंदर महल है। आप अगर अयोध्या जा रहे हैं तो इस भवन को जरूर देखें।


राम की पैड़ी

अयोध्या में राम की पैड़ी सरयू घाट पर स्थित है। राम की पैड़ी के बारे में एक कथा प्रचलित है। माना जाता है एक बार लक्ष्मण जी ने सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए जाने का निश्चय किया। तब श्री राम जी ने यहां इस पैड़ी की स्थापना की और कहा कि सायंकाल के समय सभी तीर्थ यहां पर स्नान के लिए उपस्थित होंगे। ऐसे में जो भी व्यक्ति इस समय आवधि में यहां स्नान करेगा, उसे सभी तीर्थों में स्नान करने जितना ही पुण्य फल की प्राप्ति होगी।


गुप्तार घाट

अयोध्या में सभी घाटों की तरह ही गुप्तार घाट भी अपनी जगह पर धार्मिक और पर्यटन दोनों नजरिये से महत्वपूर्ण है। यह वही स्थान है जहां पर भगवान श्री राम जल समाधि लेकर गुप्त हो गए थे। यहां पर सरयू नदी का जल आज भी बेहद शांत बहता है।


दशरथ महल

भगवान श्री राम के पिता राजा दशरथ का महल हनुमान गढ़ी से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस महल में राजा दशरथ निवास करते थे। चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन इन सभी का बचपन इसी महल में बीता। आपको सामने पुरानी डिजाइन में बना हुआ सुंदर और भव्य द्वार मिलेगा, अंदर जाने पर एक बड़ा सा आंगन मिलेगा।



Created On :   28 Dec 2023 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story