Child Growth: बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं उज्ज्वल? अभी से डालें ये आदतें...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बचपन में डाली गई आदतें जीवन भर साथ रहती हैं। आज के समय में मोबाइल, टीवी और बदलती जीवनशैली का असर बच्चों पर जल्दी पड़ता है। ऐसे में माता-पिता और परिवार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। अच्छी आदतें बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाती हैं। अगर बच्चों को धैर्य और समझदारी से सिखाया जाए, तो वो जल्दी सीखते हैं। डांटने या जबरदस्ती करने से बच्चे जिद्दी हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अच्छे संस्कार और सही आदतें।
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा, तो करें सिंपल आई मेकअप, देखें आंखों को अट्रैक्टिव बनाने वाले बेहतरीन आइडियाज
कैसे डालें बच्चों में अच्छी आदतें?
बच्चों को सबसे पहले बड़ों का व्यवहार देखकर सीखने की आदत होती है। इसलिए खुद अच्छी आदतें अपनाएं।
रोज समय पर उठना, खाना और सोना सिखाएं ताकि उनकी दिनचर्या सही बने।
बच्चों से प्यार से बात करें और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
साफ-सफाई की आदत डालें, जैसे हाथ धोना और कमरे को साफ रखना।
मोबाइल और टीवी का समय सीमित रखें और खेल-कूद को बढ़ावा दें।
यह भी पढ़े -ट्रेडिशनल, फॉर्मल या कैजुअल..हर लुक में परफेक्ट लगने के लिए रीक्रिएट करें मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र की स्टेटमेंट स्टाइल
सच बोलने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दें।
गलती करने पर समझाएं, मार-डांट से बचें।
छोटे-छोटे अच्छे कामों पर उनकी तारीफ करें।
पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी बातें भी सिखाएं।
परिवार के साथ समय बिताने की आदत डालें, इससे बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   31 Jan 2026 4:53 PM IST












