मेंटल हेल्थ: आपको भी होती है डिजिटल एंग्जाइटी? तो जानें इसको कम करने की कुछ टिप्स, मन होगा शांत

आपको भी होती है डिजिटल एंग्जाइटी? तो जानें इसको कम करने की कुछ टिप्स, मन होगा शांत
आजकल बच्चों में एंग्जाइटी की परेशानी काफी जयादा कॉमन होती जा रही है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करके अपना दिमाग शांत रखने की कोशिश करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोगों की जिंदगी पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है। काम का दबाव, जिम्मेदारियां और तेज रफ्तार जीवनशैली लोगों को तनाव की तरफ ले जा रही है। खास बात यह है कि अब कम उम्र के युवा भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। नई पीढ़ी यानी जेन-जी के बीच घबराहट और बेचैनी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

क्यों बढ़ रहा है तनाव?

जानकारी के मुताबिक, युवाओं में बढ़ती बेचैनी के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जिम्मेदार हैं। सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया को माना जा रहा है। यहां लोग दूसरों की खुशहाल और सफल जिंदगी देखते हैं और खुद से तुलना करने लगते हैं। इससे उनके मन में यह डर बैठ जाता है कि कहीं वे पीछे तो नहीं रह रहे।

इसके अलावा भविष्य को लेकर चिंता भी युवाओं को परेशान कर रही है। नौकरी की असुरक्षा, करियर बनाने का दबाव और समाज की उम्मीदें उनके दिमाग पर लगातार असर डालती हैं। वहीं, रोज-रोज मिलने वाली नेगेटिव खबरें भी मन को भारी कर देती हैं, जिससे डर और तनाव और बढ़ जाता है।

कैसे पाएं राहत?

इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके भी राहत पाई जा सकती है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती। इसलिए दूसरों से तुलना करने की आदत छोड़नी चाहिए।

दिनभर फोन और इंटरनेट में उलझे रहने के बजाय कुछ समय खुद के लिए निकालना जरूरी है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होता है। इसके साथ ही रोज कुछ देर ध्यान या शांत बैठने की आदत डालने से भी दिमाग को सुकून मिलता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 March 2026 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story