पालक से लेकर पत्तागोभी तक बारिश में इन सब्जियों से बना लें दूरी, हेल्थ को पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारिश का मौसम चल रहा है और देश भर में बारिश हो रही है। बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह अपने साथ कई तरह की हेल्थ भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं के पनपने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर खान-पान में थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए तो पेट से जुड़ी परेशानियां, फूड इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए जान लेते हैं पालक से लेकर पत्तागोभी तक बारिश में कौन सी सब्जी आपको बीमार कर सकती है।
पालक
बारिश के मौसम में पालक जैसी पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी, छोटे कीड़े और बैक्टीरिया आसानी से छिप सकते हैं। इसलिए इसे कई बार पानी से धोकर और अच्छी तरह साफ करके ही खाना चाहिए।
यह भी पढ़े -एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत राज्यपाल ने लगाया सफेद चंदन का पौधा, कहा-प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की कुंजी
मेथी
मेथी के पत्तों में मानसून के दौरान नमी के कारण गंदगी, मिट्टी और कीट लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ करना और धोना जरूरी होता है।
फूलगोभी
बारिश के मौसम में फूलगोभी की परतों के बीच छोटे कीड़े और गंदगी छिप सकती है। इसे नमक वाले पानी में भिगोकर अच्छी तरह धोने के बाद ही पकाना बेहतर होता है।
पत्तागोभी
पत्तागोभी में बारिश के दौरान नमी ज्यादा होने के कारण बैक्टीरिया और कीड़े पनप सकते हैं। हमेशा ताजी पत्तागोभी खरीदें और खराब या काली पत्तियों वाली सब्जी से बचें।
यह भी पढ़े -बच्चों को ब्रोंकियल अस्थमा से कैसे बचाएं, विशेषज्ञों ने योग से श्वसन क्षमता बढ़ाने पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव
मशरूम
मशरूम में प्राकृतिक रूप से नमी अधिक होती है, इसलिए बारिश के मौसम में इसके जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा ताजा मशरूम लें और इसे अच्छी तरह पकाकर खाएं।
बैंगन
मानसून के दिनों में बैंगन में कीड़े लगने की संभावना अधिक हो सकती है। खरीदते समय छेद, काले निशान या नरम बैंगन न लें और अच्छी तरह जांचकर ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े -'फिटनेस नेतृत्व को बढ़ावा देता है', मसूरी में मनसुख मांडविया ने लिया आईएएस अफसरों संग साइकिल रैली में हिस्सा
अरबी
अरबी और इसके पत्तों को सही तरीके से साफ करके और पूरी तरह पकाकर खाना चाहिए। अधपकी अरबी खाने से गले में खुजली, जलन या परेशानी हो सकती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   15 July 2026 4:32 PM IST












