Side Effects of Consuming Ajinomoto: यहां जानें चाइनीज फूड में इस्तेमाल होने वाला अजीनोमोटो आपके लिए कितना खतरनाक? किसे बरतनी चाहिए सावधानी?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चाउमीन, मोमोज, फ्राइड राइस, मंचूरियन और कई तरह के चाइनीज स्ट्रीट फूड ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आउटिंग पर भी लोग इसे ही खाना पसंद करते हैं कई बार लोग डिनर में भी चाइनिज फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज के समय बाजार में जो स्ट्रीटफूड मिलता है, खासतौर पर चाइनीज स्ट्रीट फूड, उसमें अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है। इसका असली नाम मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) है, जो भोजन में स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि, इसे लेकर लंबे समय से लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं और भ्रम भी मौजूद हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि, ये शरीर के लिए कितना हानिकारक है। बता दें कि, सामान्य मात्रा में MSG का सेवन अधिकांश स्वस्थ लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों में इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है।
अधिक मात्रा में सेवन के होने वाले नुकसान
सिरदर्द और बेचैनी
कुछ लोगों में अधिक मात्रा में MSG वाला भोजन खाने के बाद सिरदर्द, चेहरे पर गर्माहट, पसीना आना या बेचैनी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। हालांकि, यह सभी लोगों में नहीं होता।
सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है
अजीनोमोटो में सोडियम होता है। यदि इसे अधिक नमक वाले भोजन के साथ बार-बार खाया जाए, तो कुल सोडियम का सेवन बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
यह भी पढ़े -जब धर्मेंद्र ने 'कल की हसीन मुलाकात' गाने में जोड़े अपने अंदाज के रंग, हेमा मालिनी ने सुनाया शूटिंग का खास किस्सा
अधिक प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत
MSG अक्सर प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थों में नमक, तेल और कैलोरी भी अधिक हो सकती है, जिससे वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
संवेदनशील लोगों में असहजता
कुछ लोग MSG के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे लोगों में अधिक मात्रा लेने पर मतली, कमजोरी, प्यास या हल्की असहजता महसूस हो सकती है। यदि ऐसा बार-बार हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।
किसे सावधानी बरतनी चाहिए?
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
किडनी रोग से पीड़ित लोग
कम सोडियम वाली डाइट पर रहने वाले लोग
छोटे बच्चों को नियमित रूप से स्ट्रीट फूड खिलाने से बचें
यह भी पढ़े -जब गानों को कमजोर बताकर इंडस्ट्री ने 'कयामत से कयामत तक' को किया था खारिज, आनंद-मिलिंद ने सुनाया अनसुना किस्सा
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   10 July 2026 6:01 PM IST












