Monsoon fashion: रेनकोट को इन टिप्स के साथ बनाएं अपना फैशन स्टेटमेंट, मॉनसून में ट्राई करें ये 3 स्टाइलिश लुक्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारिश का मौसम शुरु हो गया है देश बर में हर जगह बारिश हो रही है। वैसे तो बारिश का महीना शुरु होने से पहले ही महिलाएं अपनी वॉर्डरोब में सबसे ऊपर छाता और रेनकोट रख लेती हैं। कुछ महिलाओं के लिए रेनकोट का मतलब सिर्फ खुद को बारिश से बचाना होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि सही तरीके से अगर रेनकोट का इस्तेमाल किया जाएं, तो इससे शानदार फैशन स्टेटमेंट भी क्रिएट किया जा सकता है और खुश को स्टाइलिस दिखा सकती हैं।
यह भी पढ़े -'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर किरदार तक, हर भूमिका में छाए रहे अभिनय के सम्राट संजीव कुमार
ट्रेंडी कलर्स और बेल्ट करें कैरी
जब भी आप मार्केट में रेनकोट की खरीदारी के लिए जाएं, तो बोरिंग कलर्स के बजाय ट्रेंडी और क्लासी कलर्स चुनें। उदाहरण के तौर पर ब्लैक कलर आपके लुक को बेहद परफेक्ट बना सकता है। आप एक लॉन्ग ब्लैक रेनकोट को एक नॉर्मल कोट की तरह पहन सकती हैं। इसके साथ लुक को पूरा करने के लिए पेस्टल शेड्स के बूट्स या शूज भी ट्राई करें। आप चाहें, तो रेनकोट के वेस्ट वाले एरिया पर एक स्टाइलिश बेल्ट अटैच कर सकती हैं। यह आपके रेनकोट लुक को और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़े -'तुम्हारी मुस्कान हमेशा दिल में रहेगी', दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे फैन के निधन पर पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि
ट्रांसपेरेंट रेनकोट
अगर आपने अंदर कोई बहुत ही खास और बेहतरीन वेस्टर्न या एथनिक आउटफिट पहना है, लेकिन तेज बारिश से बचने के लिए आपको ऊपर से रेनकोट डालना पड़ रहा है, तो किसी मल्टी-कलर रेनकोट को चुनने के बजाय आप सिंपल ट्रांसपेरेंट रेनकोट पेयर कर सकती हैं। बारिश कम होने पर आप इसके आगे के बटन या जिप खोलकर इसे श्रग की तरह भी कैरी कर सकती हैं।
ओवरसाइज्ड रेनकोट भी देंगे आपको स्टाइलिश लुक
इन दिनों फैशन की दुनिया में ओवरसाइज्ड यानी थोड़े ढीले-ढाले कपड़ो का काफी चलन बढ़ गया है। यही नहीं इन दिनों बरसात में ओवरसाइज्ड रेनकोट भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आप भी मानसून में कूल और स्ट्रीट-स्टाइल फैशनेबल लुक पाने के लिए इस तरह के ओवरसाइज्ड रेनकोट को ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़े -'तुम्हारी मुस्कान हमेशा दिल में रहेगी', दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे फैन के निधन पर पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि
Created On :   8 July 2026 6:36 PM IST












