मानसून लॉन्ड्री टिप्स: मानसून में नहीं सूख रहे हैं कपड़े, तो बिल्कुल मत हों परेशान, इन आसान टिप्स को फॉलो कर आराम से सुखाएं कपड़े

मानसून में नहीं सूख रहे हैं कपड़े, तो बिल्कुल मत हों परेशान, इन आसान टिप्स को फॉलो कर आराम से सुखाएं कपड़े
मानसून में अक्सर कपड़े सूख नहीं पाते हैं, अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आराम से कपड़े सूख जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं घर के काम भी थोड़ा मुश्किल बना देता है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब कई दिनों तक धूप नहीं निकलती और कपड़े सूखने का नाम ही नहीं लेते। घर के अंदर टंगे कपड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे उनमें सीलन की बदबू आने लगती है। अगर आपके घर में भी यही दिक्कत हो रही है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

तौलिए से निकालें एक्स्ट्रा पानी

अगर कपड़ों से पानी टपक रहा है, तो पहले एक बड़ा सूखा तौलिया बिछाएं। उस पर गीला कपड़ा रखें और तौलिए को कपड़े समेत कसकर लपेट दें। हल्का दबाव देने से तौलिया एक्स्ट्रा पानी सोख लेगा। इसके बाद कपड़े को पंखे के नीचे फैला दें और ऐसा करने से कपड़ा जल्दी सूख जाएगा।

प्रेस और हेयर ड्रायर आएंगे काम

हल्के गीले कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए उन पर एक सूती कपड़ा रखकर गर्म प्रेस चलाएं। इससे कपड़ों की नमी जल्दी निकल जाती है। वहीं मोजे, रुमाल या दूसरे छोटे कपड़ों को हेयर ड्रायर की गर्म हवा से कुछ ही मिनटों में सुखाया जा सकता है।

घर के अंदर ऐसे सुखाएं कपड़े

कपड़े सुखाने वाले स्टैंड पर कपड़ों के बीच पर्याप्त दूरी रखें। उन्हें आपस में सटाकर न टांगें। जिस कमरे में कपड़े रखे हों वहां पंखा तेज चलाएं और खिड़की थोड़ी खुली रखें, ताकि हवा आती-जाती रहे और कपड़े जल्दी सूखें।

सीलन की बदबू ऐसे करें दूर

अगर कपड़ों से बदबू आने लगी है, तो उन्हें दोबारा धोते समय आखिरी बार पानी बदलने पर थोड़ा बेकिंग सोडा या कुछ बूंदें नींबू का रस मिला दें। इससे सीलन की बदबू कम होगी और कपड़ों में ताजगी बनी रहेगी।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   5 July 2026 4:16 PM IST

Tags

Next Story