Ganesh Chaturthi 2026: कहीं बटरस्कॉच मोदक, तो कहीं मोतीचूर लड्डू का केक, बड़े ही खास तरीके से जेन जी मना रहे गणेश चतुर्थी

कहीं बटरस्कॉच मोदक, तो कहीं मोतीचूर लड्डू का केक, बड़े ही खास तरीके से जेन जी मना रहे गणेश चतुर्थी
गणेश उत्सव के भोग में मोदक और लड्डू की इस बार खास तरह की वैराइटी देखने को मिली है। इस बार लोग मैंगो, मथुरा पेड़ा, नारियल, गुलाब, कानपुरी, काजू कतली, लोटस बिस्कॉफ जैसी कई सारी चीजें लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो गया है और घरों से लेकर बाजारों तक गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। इस मौके पर पूजा के साथ मिठाइयों की भी खूब मांग रहती है। मोदक से लेकर लड्डू तक बप्पा को मिठाइयां बहुत ही पसंद हैं। इसलिए इस बार मिठाई की दुकानों पर इनकी कई अलग-अलग वैराइटी देखने को मिल रही हैं। अब मोदक और लड्डू में सिर्फ पुराने स्वाद ही नहीं हैं बल्कि मैंगो, नारियल, गुलकंद, काजू कतली, कानपुरी, न्यूटेला और बिस्कॉफ जैसे कई सारे फ्लेवर्स शामिल हैं। कुछ मिठाइयां तो देखने में भी बहुत ही अलग लग रही हैं। ऐसे में इस बार त्योहार की मिठास में नया स्वाद जुड़ गया है।

मोदक में मिल रहे हैं कई नए स्वाद

इस बार दुकानों पर मोदक के कई अलग-अलग फ्लेवर मिल रहे हैं। जिनमें मैंगो सिगार, मथुरा पेड़ा, नारियल, गुलाब गुलकंद, थंडाई केसर और मावा जैसे स्वाद शामिल हैं। काजू कतली, न्यूटेला व्हाइट चॉकलेट और लोटस बिसकॉफ भी लोगों को अलग स्वाद दे रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि हर मोदक में कुछ नया चखने को मिल सकता है। लड्डू में भी कई नए प्रयोग किए गए हैं। पिस्ता, बादाम, बटरस्कॉच, काजू, खजूर और कीवी-बादाम जैसे स्वाद बाजार में हैं। इसके अलावा मूंग, बेसन, मोतीचूर, बीकानेरी, बनारसी, दूध और गोंद के लड्डू भी मिल रहे हैं। इस तरह पसंद के हिसाब से कई तरह की मिठाई चुनी जा सकती है।

मिठाई के साथ पैकिंग भी खास

अब मिठाई सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि गिफ्ट देने के लिए भी खास तरीके से तैयार की जा रही है। कई दुकानों पर अलग-अलग स्वाद का एक बॉक्स मिल रहा है। मोदक के आकार के डिब्बे और गणपति की तरह दिखने वाली पैकिंग भी बनाई गई है। इसके अलावा, मोतीचूर से बना लड्डू केक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Created On :   16 Sept 2026 5:53 PM IST

Tags

Next Story