Homemade Vitamin C Serum: महंगे विटामिन सी सीरम्स को खरीदकर जेब हो गई ढीली? इस खास तरह से घर पर ही तैयार करें सीरम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिंपल्स होने के बाद अक्सर उसके दाग-धब्बे रह जाते हैं और चेहरा भी बेजान होने लगता है। ऐसे में कई लोग विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी महंगे-महंगे सीरम्स का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपके लिए बहुत ही खास डीआईवाई सीरम लेकर आए हैं। वैसे तो नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलके हम अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन इन्हें दोबारा काम में लिया जा सकता है। नींबू के छिलकों में विटामिन C और कुछ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। घर पर आसान सा फेस सीरम बनाने के लिए आप नींबू के छिलकों के साथ गुलाब जल, एलोवेरा जेल और कुछ दूसरी चीजें मिला सकते हैं। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। हालांकि, नींबू वाली चीजें हर किसी की त्वचा को सूट नहीं करती हैं। पहली बार लगाने से पहले थोड़ा सा मिक्स हाथ पर लगाकर जरूर देखें। जलन या लालपन हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं और इसको लगाने के बाद धूप से भी जरूर बचें।
सीरम बनाने के लिए अहम सामग्री
2-3 नींबू के छिलके
4 बड़े चम्मच गुलाब जल
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
आधा छोटा चम्मच बादाम या नारियल तेल
1 विटामिन E कैप्सूल
1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
यह भी पढ़े -शिक्षकों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग पर मांगे टिप्स, बच्चों की 'रिपोर्टिंग स्किल्स' पर भी ली चुटकी
सीरम को कैसे तैयार करें?
नींबू को अच्छे से धोकर छिलका उतार लें और सफेद वाला हिस्सा कम रखें। उसके बाद छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कांच के बर्तन में छिलके और गुलाब जल डालें। इसे गर्म पानी के ऊपर रखकर धीमी आंच पर करीब 8-10 मिनट रखें और इसके बाद इसे ठंडा होने दें और कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। अब इसमें एलोवेरा जेल, तेल, ग्लिसरीन और विटामिन E का तेल डालें। लगभग 2 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं। तैयार किए हुए मिक्स को साफ, गहरे रंग की कांच की बोतल में भरें और फ्रिज में रख दें।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्रीयन ही नहीं बल्कि इन तरीकों से भी स्टाइल की जा सकती है साड़ी, गणेश चतुर्थी पर दिखेंगी सबसे अलग
चेहरे पर कैसे लगाएं?
रात में चेहरा साफ करके सुखा लें और थोड़ा सा सीरम चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथ से फैला दें। पहले इसे थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें और अगर जलन, खुजली या लालपन हो, तो तुरंत धो दें। नींबू वाली चीज लगाने के बाद अगले दिन धूप से बचना और सनस्क्रीन लगाना बहुत ही जरूरी होगा।
Created On :   15 Sept 2026 6:13 PM IST













