अजब गजब: महंगाई बनी बड़ा नुकसान!, 28 साल के युवक ने सुनाई आपबीती, 1.2 लाख रुपए सैलेरी के बाद भी जेब खाली

महंगाई बनी बड़ा नुकसान!, 28 साल के युवक ने सुनाई आपबीती, 1.2 लाख रुपए सैलेरी के बाद भी जेब खाली
1.2 लाख रुपए महीने कमाने वाले शख्स ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर करके दुख जताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादा सैलरी को अच्छी लाइफस्टाइल की निशानी माना जाता है। लेकिन एक 28 साल के युवक की कहानी ने इस सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने बताया है कि कुछ समय पहले उसकी कमाई सिर्फ 25 हजार रुपए महीना थी। अब उसे हर महीने 1.2 लाख रुपए मिलते हैं लेकिन फिर भी महीने के आखिरी दिनों में उसके पास केवल 5 से 8 हजार रुपए ही बचते हैं। उसकी बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और उसने बताया कि कमाई बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ते गए। घर का किराया, परिवार की जरूरतें, SIP और अचानक आने वाले खर्चों के कारण पैसे जल्दी खत्म हो जाते हैं।

कमाई बढ़ी तो खर्च भी बढ़ गए

युवक ने बताया कि पहले कम कमाई में उसका खर्च आसानी से चल जाता था। लेकिन सैलरी बढ़ने के बाद रहन-सहन भी बदल गया और घर का किराया भी बढ़ा, परिवार की जिम्मेदारियां आईं और रोज के खर्च भी ज्यादा होते गए। इसके अलावा वह हर महीने म्यूचुअल फंड में SIP भी करता है। वहीं, अगर अचानक बीमारी या किसी दूसरे जरूरी काम में पैसा लग जाए, तो सेवींग्स भी खत्म हो जाती हैं।

लोगों ने बताए पैसे बचाने के तरीके

उसकी पोस्ट पर कई लोगों ने अलग-अलग राय दी है। एक व्यक्ति ने कहा कि लोग बाहर खाना खाने और छोटी-छोटी चीजों पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। इसलिए कुछ महीनों तक हर खर्च लिखना चाहिए, इससे पता चलेगा कि पैसा सबसे ज्यादा कहां जा रहा है। एक और व्यक्ति ने कहा कि सैलरी बढ़ने के बाद तुरंत अपना खर्च नहीं बढ़ाना चाहिए। कम से कम एक साल तक पुराने बजट के हिसाब से ही जीवन चलाने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि SIP को रोज के खर्च की तरह नहीं देखना चाहिए।

Created On :   13 Sept 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story