अजब गजब: प्रमोशन के नाम पर महिला भागी दूर, तीन बार ठुकराया ऑफर, वजह जानकर आप भी जता सकते हैं सहमति!

प्रमोशन के नाम पर महिला भागी दूर, तीन बार ठुकराया ऑफर, वजह जानकर आप भी जता सकते हैं सहमति!
प्रमोशन आखिर किसको नहीं चाहिए होता है, लेकिन कई लोग आज भी ऐसे हैं जो प्रमोशन को ठुकराना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक महिला है जिसने यह ऑफर 3 बार ठुकराया है और वजह भी बताई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बड़ी नौकरी, ज्यादा पैसा, अच्छा प्रमोशन हर कर्मचारी चाहता हो ऐसा जरूरी नहीं है। आज कई युवा अपने काम और पर्सनल लाइफ के बीच सही बैलेंस बनाना चाहते हैं। इस वजह से ही कुछ लोग प्रमोशन मिलने के बाद भी उसे लेने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई पोजिशन मिलने के साथ ही काम बढ़ जाता है, लेकिन पैसे में बहुत ज्यादा फर्क नहीं आता है। ज्यादा जिम्मेदारी आने से सिर्फ और सिर्फ तनाव ही बढ़ सकता है। चीन की एक महिला की कहानी इन दिनों में काफी चर्चा हो रही है, उसने अपने 10 साल के काम के समय तीन बार प्रमोशन लेने से इनकार किया है। उसकी कहानी से युवाओं की बदलती सोच भी सामने आती है।

ज्यादा काम, कम फायदा

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लोग प्रमोशन को मना करने के तरीके भी सोशल मीडिया पर बता रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह बढ़ता काम है। कई बार नए पद के साथ पैसे बहुत कम बढ़ते हैं, लेकिन जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। जून नाम की एक महिला ने 10 साल की नौकरी में तीन बार प्रमोशन नहीं लिया और एक बार उसे कुछ समय के लिए टीम लीडर बनाया गया था। उस समय पैसे में बहुत कम बढ़ोतरी हुई, लेकिन टीम की गलती की जिम्मेदारी भी उसके ऊपर आ गई। ऐसे में उसने आगे ऐसी पोजिशंस को लेने से बचना बेहतर समझा।

युवाओं को चाहिए पर्सनल लाइफ

इस सोच को अब ‘कॉन्शस अनबॉसिंग’ कहा जा रहा है। ब्रिटेन की कंपनी रॉबर्ट वाल्टर्स ने इस बदलाव पर एक सर्वे भी किया था। इसमें आधे से ज्यादा Gen-Z लोगों ने कहा कि वे मिडिल मैनेजर नहीं बनना चाहते हैं। कई युवा दूसरों की टीम संभालने की जगह अपने हुनर पर काम करना बेहतर समझते हैं। वे परिवार, आराम और अपनी पर्सनल जिंदगी के लिए भी समय बचाना चाहते हैं। उनके लिए सिर्फ पोजिशन बढ़ना ही सफलता नहीं है। युवाओं की यह सोच कंपनियों के लिए भी एक संकेत है कि अगर किसी कर्मचारी को ज्यादा काम और तनाव के बदले बहुत कम फायदा मिलेगा, तो वह ऐसी जिम्मेदारी लेने से पीछे हट सकता है।

Created On :   16 Sept 2026 6:23 PM IST

Tags

Next Story