अजब गजब: मकानमालकिन से भी ज्यादा कामवाली बाई की सैलरी, सोशल मीडिया पर कहानी हो रही वायरल

मकानमालकिन से भी ज्यादा कामवाली बाई की सैलरी, सोशल मीडिया पर कहानी हो रही वायरल
गुरुग्राम की एक कामवाली बाई हर महीने करीब 60 हजार रुपए कमाती है। वह बेटी की पढ़ाई, किराए और जमीन की EMI पर पैसे लगाकर अपना भविष्य सेक्योर करने में जुटी हुई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुग्राम से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को मनी मैनेजमेंट के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां घरों में काम करने वाली एक महिला हर महीने लगभग 60 हजार रुपए कमा रही है। उनकी कमाई सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं, लेकिन उनकी कहानी सिर्फ ज्यादा पैसे कमाने की नहीं है बल्कि वह अपनी कमाई का सही इस्तेमाल भी कर रही हैं। वह अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ा रही हैं और गांव में जमीन भी खरीद ली है। उनकी जिंदगी और पैसे संभालने का तरीका लोगों के लिए एक सीख बन गई है। इस कहानी की जानकारी शिव मित्तल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

5-6 घरों में करती हैं काम

शिव मित्तल के मुताबिक, यह महिला रोज करीब 5 से 6 घरों में काम करती हैं। वह महीने में केवल 3 से 4 दिन छुट्टी लेती हैं। इतनी मेहनत के कारण उसकी महीने की कमाई करीब 60 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। यानी वह लगातार काम करके अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं। महिला अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सोच-समझकर खर्च करती हैं और वह हर महीने करीब 10 हजार रुपए घर के किराए में देती हैं। उनकी बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने गांव में करीब 6 लाख रुपए की जमीन भी खरीदी है। उस जमीन की EMI भी वह अपनी कमाई से भर रही हैं।

लोगों को मिली बड़ी सीख

शिव मित्तल ने अपनी पोस्ट में कहा है कि कई लोग फोन, गाड़ी और महंगे सामान के लिए EMI भरते हैं। लेकिन यह महिला अपनी कमाई को जरूरत की चीजों पर लगा रही है। उसके पास PF या बीमा जैसी सुविधा नहीं है। इसके बावजूद वह अपने आने वाले समय के बारे में सोच रही है। उसका सबसे बड़ा लक्ष्य अपनी बेटी का भविष्य बेहतर बनाना है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आईं। कुछ लोगों ने कहा कि महिला पैसे को कई नौकरीपेशा लोगों से बेहतर तरीके से संभाल रही है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उसकी तुलना ऑफिस में काम करने वालों से करना ठीक नहीं है।

Created On :  

Tags

Next Story