अजब गजब: कोर्ट बुलाने पर जेन जी ने किया मना, वजह जानकर वकील का घूमा सिर! सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही वायरल

कोर्ट बुलाने पर जेन जी ने किया मना, वजह जानकर वकील का घूमा सिर! सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही वायरल

सोर्स- Zee News

जेन जी इंटर्न ने जिम की वजह से सुबह 9 बजे कोर्ट आने से मना कर दिया है। वकील ने एक्स पर पोस्ट की है, जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की जेनेरेशन काम और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन को काफी ज्यादा महत्व दे रही है। इस वजह से ही कई बार उनका काम करने का तरीका पुरानी पीढ़ी से काफी अलग नजर आने लगता है। दिल्ली से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सोसल मीडिया पर सामने आया है। एक वकील ने बताया है कि उन्होंने अपने इंटर्न को सुबह 9 बजे कोर्ट बुलाया लेकिन इंटर्न का जिम था इसलिए उसने जाने से मना कर दिया। हालांकि, उसने एक दिन के लिए आने की बात कही है लेकिन इस छोटी सी बातचीत ने नौकरी, जिम्मेदारी और पर्सनल समय को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

वकील और इंटर्न के बीच क्या हुआ?

वकील के मुताबिक, उन्होंने इंटर्न को सुबह 9 बजे कोर्ट आने के लिए कहा था। वहां कुछ जरूरी काम और ब्रीफिंग होनी थी। इंटर्न ने जवाब दिया कि सुबह 9 बजे उसका जिम का समय रहता है इसलिए वह उस समय नहीं आ पाएगा। उसने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर एक बार वह अपने जिम के समय को बदल सकता है। लेकिन वकील इस जवाब से नाराज हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की और पूछा कि आखिर वह इंटर्न की सीनियर है या उसकी पर्सनल असिस्टेंट।

सोशल मीडिया पर दो तरह की राय

इस मामले पर लोगों की राय एक जैसी नहीं रही है। कुछ लोगों ने वकील का साथ दिया, उनका कहना था कि कोर्ट जैसे काम में समय पर पहुंचना और जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। उनके हिसाब से इंटर्न को पहले काम को महत्व देना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इंटर्न की बात को भी सही माना, उनका कहना था कि युवाओं का अपना पर्नल समय भी होता है। अगर तय काम के घंटों के बाहर बुलाया जा रहा है, तो उसकी वजह साफ होनी चाहिए।

वकील ने क्या बताया?

मामला ज्यादा चर्चा में आने के बाद वकील ने अपनी बात साफ की और बताया कि उनके ऑफिस में इंटर्न को स्टाइपेंड दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह 9 बजे बुलाना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह ऑफिस के रोज के काम और जरूरी जानकारी देने का हिस्सा था।

Created On :   18 Aug 2026 7:32 PM IST

Tags

Next Story