अजब-गजब: जापानी युवक ने हिंदी में कराया नानी के घर का टूर, फर्राटेदार भाषा सुनकर दंग रह गए लोग

जापानी युवक ने हिंदी में कराया नानी के घर का टूर, फर्राटेदार भाषा सुनकर दंग रह गए लोग
भारत की संस्कृति और यहां की जीवनशैली विदेशी पर्यटकों को लंबे समय से आकर्षित करती रही है। कई विदेशी भारत की यात्रा के दौरान यहां की भाषा, खान-पान, परंपराओं और लोगों से इस कदर प्रभावित हो जाते हैं कि देश से गहरा जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जापानी युवक का ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसका भारत से खास लगाव है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत की संस्कृति और यहां की जीवनशैली विदेशी पर्यटकों को लंबे समय से आकर्षित करती रही है। कई विदेशी भारत की यात्रा के दौरान यहां की भाषा, खान-पान, परंपराओं और लोगों से इस कदर प्रभावित हो जाते हैं कि देश से गहरा जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जापानी युवक का ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसका भारत से खास लगाव है।

जापान में रहने वाला यह युवक हिंदी में काफी अच्छी तरह से बातचीत करता है। हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी नानी के घर की झलकियां दिखाता नजर आया। वीडियो की खास बात उसका घर का टूर करवाना ही नहीं, बल्कि उसका बेहतरीन हिंदी में बात करना भी था। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस वीडियो की ओर गया।

नानी के घर पहुंचा जापानी युवक

वायरल वीडियो में जापानी युवक अपनी नानी के घर की सैर कराता दिखाई देता है। वह घर के अलग-अलग हिस्सों को कैमरे में रिकॉर्ड करते हुए दर्शकों को उनके बारे में बताता है। बातचीत के दौरान वह लगातार हिंदी का इस्तेमाल करता है।

वीडियो में युवक ने बताया कि उसकी नानी का घर करीब 50 साल पुराना है। घर की कई खास चीजों को उसने कैमरे में दिखाया। इस दौरान उसकी नानी भी वीडियो में नजर आती हैं। घर में एक पालतू कुत्ता भी दिखाई देता है, जिसे देखकर वीडियो और भी दिलचस्प बन जाता है।

युवक ने घर एक-एक कोने को दर्शकों को दिखाया। पुराने घर की बनावट और उसकी खूबसूरती के साथ-साथ लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी युवक की हिंदी सुनकर हुई।

भारत से है खास लगाव

जापानी युवक भले ही जापान में रहता है, लेकिन भारत के प्रति उसका लगाव उसके सोशल मीडिया कंटेंट में भी नजर आता है। वह भारत की यात्रा करता रहता है और अपने वीडियो के जरिए यहां की संस्कृति और हिंदी भाषा से जुड़ी बातें साझा करता है।

उसका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। खासकर हिंदी में सहज तरीके से बातचीत करने के कारण लोग उसके वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हिंदी सुनकर यूजर्स किए कमेंट

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने युवक की हिंदी और उसकी नानी के घर की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने घर को बेहद खूबसूरत बताया तो कुछ ने उसकी नानी की तारीफ की। एक यूजर ने उनकी उम्र को लेकर सवाल किया। वहीं, कई लोगों की उत्सुकता युवक की हिंदी को लेकर थी। उन्होंने कमेंट कर पूछा कि जापान में रहने के बावजूद वह इतनी अच्छी हिंदी कैसे बोल लेता है?

Created On :   1 Sept 2026 12:06 AM IST

Tags

Next Story